Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पढ़ाई से ही बेहतर भविष्य का रास्ता : सीएम हेमंत
Headlines

पढ़ाई से ही बेहतर भविष्य का रास्ता : सीएम हेमंत

November 21, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पढ़ाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बच्चियों के सशक्तिकरण और उनको पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को मिले, इसलिए इसमें एक ही परिवार से अधिकतम दो बच्चियों को लाभ देने की बाध्यता खत्म की जाएगी। इस योजना से एक ही परिवार में सभी बच्चियों को जोड़ा जाएगा। मौका था विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ झारखंड के बाल पत्रकारों से मुलाकात का। मौके पर सीएम ने अपने शैक्षणिक अनुभवों और गतिविधियों को साझा किया तथा कई सवाल भी किए। सीएम ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आपसे मिलकर काफी अच्छा लगता है। मुझे भी काफी जानने, समझने और सीखने का मौका मिलता है । परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, पढ़ाई से नाता नहीं तोड़े। पढ़ाई से ही बेहतर भविष्य का रास्ता तय होता है।

सभी के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने बच्चे-बच्चियों से कहा कि हर किसी के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। आप अगर पढ़े-लिखे होंगे तो उचित- अनुचित का अंतर समझ सकेंगे। आप पर कोई बेवजह का दबाव नहीं बनाएगा। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा और उचित निर्णय ले सकेंगे।

अभिभावक के साथ अपनी जरूरतों, समस्याओं और परेशानियों को जरूर साझा करें

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर जिस तरह का माहौल बन रहा है , उसमें बच्चे तनाव में आ जा रहे हैं। इस तनाव के कारण कई बच्चे डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। यह हमारे समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। बच्चों को चाहिए कि वे अपने माता-पिता, अभिभावक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर मुद्दे पर खुलकर बात करें। संवाद में विषयों को लेकर झिझक नहीं होनी चाहिए। अच्छे सहयोगी बनाएं और स्वस्थ वातावरण में रहें। इससे निश्चित तौर पर बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होंगे तथा किसी भी परिस्थिति और किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम बनेंगे।

पढ़ाई के लिए बेहतर रास्ता दिखा रही सरकार

सीएम ने बच्चे-बच्चियों से कहा कि किसी भी तरह की चुनौती आए, आप पढ़ाई नहीं छोड़े। अपने माता-पिता और अभिभावकों को यह समझाएं कि मुझे पढ़ने दे। उन्हें यह भी बताएं कि सरकार बच्चे -बच्चियों को शिक्षा के लिए बेहतर राह दिखा रही है । पढ़ाई का सारा खर्च दे रही है। इससे निश्चित तौर पर आपके अभिभावक आपकी पढ़ाई के प्रति संवेदनशील होंगे। आपके शिक्षित होने से आपका परिवार भी आगे बढ़ेगा।

आपकी पढ़ाई औऱ बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं

सीएम ने कहा कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में बच्चियों को सावित्रीबाई फूल किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि वे पढ़ाई से जुड़ी रहें। इसके अलावा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए भी सरकार पूरा खर्च दे रही है। अगर विदेश में उसे शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए भी शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप देने की योजना सरकार ने शुरू की है।

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी

सीएम ने कहा कि बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य क्रिएटिविटी भी काफी जरूरी है। इससे बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है और उसको निखारने के मौके मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खेल के माध्यम से भी बच्चे अपना भविष्य बना रहे हैं । आप भी खेल से जुड़े और इसमें सरकार की ओर से आपको सभी सहयोग दिया जाएगा।

बच्चे-बच्चियों को नियमित घुमायें

सीएम को यूनिसेफ की ओर से बताया गया कि रांची और चाईबासा जिले में लगभग 10 हज़ार बाल पत्रकार है। ये सभी बाल पत्रकार अलग-अलग स्कूलों से जुड़े हुए हैं। इस पर सीएम ने कहा कि इन सभी बच्चों को राज्य के बाहर के भी अच्छे और बेहतर संस्थानों और अन्य संस्थाओं का चरणबद्ध तरीके से घुमाएं। इन्हें बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी और मेला में भी ले जाएं। इससे बच्चों को एक्स्पोज़र मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा।

विभिन्न सरकारी विद्यालयों के 20 बाल पत्रकारों की रही भागीदारी

विश्व बाल दिवस 2023 के अवसर पर सीएम से बात करने के लिए रांची के विभिन्न प्रखंडों के छह सरकारी स्कूलों के 20 बाल पत्रकार आए थे। इन बाल पत्रकारों ने सीएम से बात करने के सात सवाल भी किए। उन्होंने सीएम को बाल पत्रकारों द्वारा संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया। मौके पर बच्चों ने अपने द्वारा बनाई गई ग्रीटिंग कार्ड भी मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ कनीनिका मित्रा, कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग, कंसलटेंट राजेश कुमार झा और देवांजलि मंडल तथा एनबीजेके के सुष्मिता भट्टाचार्जी, विवेक कुमार, सरिता देवी और दिवाकर प्रसाद मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में बीवी का किया था म*र्डर, अब खुद मा*रा गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article3760 टीचरों को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, 1957 को मिला स्कूल
Next Article अजब-गजब तरीके से उड़ा लेते खाते से माल, SP खोल गये राज

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.