WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के चुटिया थाना पुलिस ने शनि राम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम संजय सिंह, बिनू लोहरा और राजा केरकेट्टा बताये गये। इनके पास से घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते 24 मई को रेलवे ओवरब्रिज चुटिया के नीचे एक अज्ञात शख्स की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी। जांच के क्रम में मृतक की शिनाख्त करीब 36 साल के शनि राम के तौर पर की गयी। वह डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला का रहने वाला था और रिक्शा चलाकर अपना भरण-पोषण करता था।
मामले का खुलासा करने के वास्ते एक टीम गठित की गयी। अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना-अपना गुनाह कबूल कर लिया। खुलासा हुआ कि 24 मई की दोपहर में पंजाबी भवन के पास संजय सिंह के साथ खड़े एक बच्चे का टी-शर्ट शनि राम ने छीन लिया था। इसे लेकर संजय सिंह का शनि राम से झगड़ा हो गया और शनि राम ने संजय सिंह को मारकर जख्मी कर दिया था। इसी बात को लेकर शाम में करीब साढ़े पांच बजे शनि राम जब रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दुकान के छत पर लेटा था। तभी संजय सिंह अपने दोस्त बिनू लोहरा और राजा केरकेट्टा के साथ मिलकर गुस्से में ईंट पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद छत से नीचे गिरा दिया और फरार हो गये।
इसे भी पढ़ें : ऑयल डिपो पर भयंकर बमबारी, 7 राज्यों में एक्टिव हुए एयर डिफेंस सिस्टम
इसे भी पढ़ें : हथियार के दम पर माल कमाने की प्लानिंग पर पुलिस ने फेरा पानी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : थाली में परोसी जा रही थी रोटियां, तभी हो गया प्लेन क्रैश… जानें डरावने दोपहर की कहानी







