Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 12:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»सरहुल पर ट्रैफिक में रहेगा बदलाव
रांची

सरहुल पर ट्रैफिक में रहेगा बदलाव

April 3, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। राजधानी रांची में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर राजधानी की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से रांची पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारी और जवानों को विभिन्न चौक- चौराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में तैनाती की गई है। इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

सरहुल के दिन सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों की शहर में प्रवेश वर्जित रहेगी। प्रभारी ट्रैफिक एसपी सौरभ के अनुसार पिस्का मोड़ होकर हजारीबाग रोड जाने वाली सभी बड़ी गाड़ियां तिलता चौक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जायेंगी। इसी प्रकार हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, इटकी रोड, सिमडेगा, गुमला लोहरदगा रोड, पिस्का मोड़ जाने वाले वाहन रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी तिलता होकर जा सकेंगे।

खूंटी की तरफ से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिल्वे, खेलगांव, बूटी मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर जा सकेंगे और उसी मार्ग से हजारीबाग रोड से खूंटी की ओर जाएंगे। इसके अलावा जमशेदपुर रोड से हजारीबाग रोड जाने वाले सभी वाहन नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिल्वे, खेलगांव, बूटी मोड़ होकर हजारीबाग रोड से आगे परिचालन कर सकेंगे।

इसी प्रकार हजारीबाग रोड से जमशेदपुर जाने वाले सभी बड़े वाहन खेलगांव, टाटीसिल्वे, नामकुम होकर परिचालन कर सकेंगे। साथ ही गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी से जमशेदपुर जाने वाले वाहन और जमशेदपुर रोड से गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी रोड जाने वाले वाहन रिंग रोड होकर जाएंगे।

शहरी क्षेत्र में ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर संचालित हो सकेंगे। इसके अलावा जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इसी प्रकार पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों परिचालन वर्जित रहेगा। साथ ही अपर बाजार से शहीद चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। दूसरी ओर चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। साथ ही थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का भी परिचालन वर्जित रहेगा। इसके अलावा विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। अपर बाजार से टैक्सी स्टैण्ड ( मेन रोड) के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन भी वर्जित रहेगा। राजेन्द्र चौक से ओभरब्रीज, सुजाता चौक की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा। इसी प्रकार पटेल चौक से मुण्डा चौक की ओर परिचालन वर्जित रहेगा । साथ ही बहुबाजार से मुण्डा चौक सिरमटोली सरना स्थल तक सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघरवापसी: 19 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सरना धर्म अपनाया
Next Article लखनऊ में कारोबारी की हत्या के आरोपी इस्पेक्टर का घर बुलडोजर से गिर दिया गया

Related Posts

Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.