Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 11:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के इन जिलों में हाई अलर्ट, बॉर्डर भी सील… जानें क्यों
झारखंड

झारखंड के इन जिलों में हाई अलर्ट, बॉर्डर भी सील… जानें क्यों

October 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अलर्ट जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि बिहार सीमा से सटे इलाकों में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और कैश की तस्करी पर किसी भी हाल में रोक लगाई जाए।

आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए झारखंड पुलिस हर स्तर पर सर्तक है। बिहार के बॉर्डर से सटे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा समेत आठ जिलों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी जिलों में इंटर स्टेट चेक पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं, जहां बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement Advertisement

“अवैध शराब, मादक पदार्थ और कैश की हर मूवमेंट पर नजर”

डॉ. माइकल राज ने कहा कि बिहार चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस किसी भी तरह की तस्करी या कैश ट्रांजैक्शन को लेकर शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के अनुसार जितना नगद ले जाने की अनुमति है, उससे ज्यादा रकम मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

11 बिंदुओं पर कार्रवाई का आदेश, मोबाइल चेक पोस्ट भी तैनात होंगे

पुलिस मुख्यालय ने 11 बिंदुओं पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है —

  • इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों को सक्रिय किया गया है।
  • सभी सीमावर्ती रास्तों पर चौकसी बढ़ाई गई है।
  • सड़क और रेल मार्ग दोनों से निगरानी बढ़ाई गई है।
  • मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर अचानक जांच की जाएगी।
  • लाइन होटल और ढाबों पर भी नजर रखी जा रही है।
  • उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी करेगी।

बिहार से सटे जिलों में इंटर स्टेट मीटिंग की तैयारी

आईजी अभियान ने बताया कि बिहार से सटे झारखंड के जिलों के एसपी अपने पड़ोसी जिलों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इंटर स्टेट मीटिंग और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बना रहे हैं। तस्करों और शराब माफियाओं के खिलाफ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

घाटशिला उपचुनाव पर भी नजर

झारखंड पुलिस ने बिहार चुनाव के साथ-साथ घाटशिला उपचुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही तस्करी रोकने के लिए अलग रणनीति तैयार की जा रही है।

बिहार डीजीपी की चिट्ठी के बाद झारखंड की कार्रवाई तेज

बिहार के डीजीपी ने कुछ दिनों पहले झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध शराब की रोकथाम में सहयोग मांगा था। इसी के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्त अलर्ट पर रखा है।

कुल मिलाकर, झारखंड पुलिस ने चुनावी मौसम में तस्करी, हथियारबाजी और कैश के खेल को रोकने के लिए कमर कस ली है। बॉर्डर इलाकों में अब हर गाड़ी, हर बैग और हर शख्स पर निगाह होगी।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दी मुंबई को बड़ी सौगातें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी ने दी मुंबई को बड़ी सौगातें
Next Article “लाल साये से उजाले की ओर…” नक्सली दंपत्ति ने थामी ‘नई दिशा’ की राह

Related Posts

Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.