Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 09:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस-झामुमो-राजद की इस झारखण्ड सरकार के पास ना नियत है और ना कोई नीति : मनीष जायसवाल
झारखंड

कांग्रेस-झामुमो-राजद की इस झारखण्ड सरकार के पास ना नियत है और ना कोई नीति : मनीष जायसवाल

May 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। जब केंद्र सरकार हर तरीके से किसानों के मदद हेतू खड़ी है तब इसके विपरीत राज्य सरकार ने पहला काम यह किया की भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही “मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना” बंद कर दी और अब तो हाल यह है कि मिली जानकारी के मुताबिक मात्र कुछ ही धान क्रय की गयी है किसानों से, ना उन्हें भुगतान हो रहा ना कोई उनकी सूद लेने वाला है और वो विवश हो कर बिचौलियों को औने पौने भाव में अपनी उपज बेचने को लाचार हैं। उक्त बातें सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हज़ारीबाग सहित पूरे झारखण्ड के किसानों के प्रति लगातार हो रही झारखण्ड सरकार की अनदेखी को लेकर फेसबुक के माध्यम से भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व द्वारा समूचे झारखंड प्रदेश में आयोजित विरोध प्रदर्शन वर्चुअल संवाद के माध्यम से फेसबुक लाइव के माध्यम से कही।

विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मुझे कई क्षेत्रों से पिछले 6 महीने से यह शिकायतें आ रही हैं और हमने लगातार सरकार का ध्यान इस अति महत्त्वपूर्ण विषय पर लाने का प्रयास किया पर झारखण्ड सरकार की अपनी प्राथमिकताएं हैं। एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हम हज़ारीबाग और झारखण्डवासियों के हित के लिए लगातार आवाज़ बुलंद करते रहेंगे और संघर्षरत रहेंगे। झारखण्ड सरकार को आपदा काल में अपनी अकर्मण्यता दिखाने का एक और मौका मिल गया, किसानों के धान खरीद का भुगतान सरकार ने बंद कर रखा है। या तो उपज सड़ रहे हैं या गरीब किसान बिचौलियों के हाथों शोषित किये जा रहे हैं। मतलब साफ़ है जैसे झारखण्ड की स्वास्थ व्यवस्था भगवान भरोसे है ठीक वैसा ही हाल कृषि विभाग का भी है। ई- पास को ले कर परिवहन विभाग का तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहा ।

उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष के रूप में अपनी आवाज़ इस सरकारी अकर्मण्यता के खिलाफ बुलंद करते रहेंगे। झारखण्ड के किसानों पर अत्याचार बंद करे यह किसान विरोधी झारखण्ड सरकार। विधायक श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि अगर यह कोरोना काल ना होता तो मैं स्वयं सड़कों पर होता किसानों के प्रति हो रही सरकारी बेहाली को ले कर, विवश हूँ आज डिजिटल विरोध करने पर लेकिन शायद राज्य भर में हो रही इस कार्यक्रम का कुछ असर हो और सूबे के कृषि मंत्री और राज्य सरकार की कुंभकर्णी नींद खुले।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपदा को सुनहरे कमाई के अवसर में बदलने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर हो कठोर कारवाई : रंजन चौधरी
Next Article भाजयुमो मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल ने लगवाया वैक्सीन का पहला डोज़

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.