Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस बार नहीं गूंजेंगे बाबा आम्रेश्वर धाम में बोल बम के जयकारे
झारखंड

इस बार नहीं गूंजेंगे बाबा आम्रेश्वर धाम में बोल बम के जयकारे

July 3, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। छोटानागपुर के मिनी बाबा धाम के रूप में विख्यात बाबा आम्रेश्वर धाम के पचास साल के इतिहास में पहली बार सावन के महीने में न तो बोल बम के नारे गुंजेंगे और न ही श्रावणी मेला लगेगा। कोरोना वायरस को लेकर जारी लाॅक डाउन के कारण सरकार ने इस वर्ष श्रावणी मेले और भक्तों द्वारा बाबा के जलाभिषेक पर रोक लगा दी है।

बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अनुसार सावन महीने में बाबा मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में सिर्फ पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी। भक्तों के वहां जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
गौरतलब है कि खूंटी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर और राजधानी रांची से 45 किमी की दूरी पर रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर स्थित है बाबा आम्रेयवर धाम, जहां सावन महीने में बाबा के भक्तों का सैलाब जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ता रहता है। धाम परिसर में एक महीने तक श्रावणी मेला लगता है, जहां झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल से हजारों दुकानदार दुकानें लगाने पहुंचते हैं। जानकारी के अनुसार बाबा आम्रेश्वर धाम में सावन महीने में जलाभिषेक और श्रावणी मेले की पंरपरा 1970 में शुरू हुई थी।

Advertisement Advertisement

उसके बाद से अब तक कभी ऐसा मौका नहीं आया, जब मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद हों, पर 50 साल बाद पहली बार भक्त सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलनाथ का दर्शन-पूजन नहीं कर सकेंगे। बता दें कि सावन के महीने में हर दिन पचास हजार से अधिक भक्त बाबा का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। सोमवार को तो यह संख्या एक लाख को पार कर जाती है। पूरा सावन दिन-रात बोल बम के नारों से गूंजता रहता था, पर इस बार लोगों को बाबा भोलेनाथ के जयकारे सुनने को नहीं मिलेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएसआर फंड पर पड़ेगा कोयला मजदूरों की हड़ताल का असर
Next Article किसान करें बांस की खेती सरकार देगी आधी लागत : डॉ मेहता

Related Posts

Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.