अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद हुई इस शिष्टाचार भेंट को राज्य के कानूनी और प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में अहम माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं, जबकि महाधिवक्ता ने राज्य हित में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने का भरोसा जताया।
सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार होते हैं महाधिवक्ता
महाधिवक्ता का पद किसी भी राज्य में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पद राज्य सरकार के सर्वोच्च कानूनी सलाहकार का होता है। सरकार की नीतियों, योजनाओं और विभिन्न प्रशासनिक फैसलों से जुड़े मामलों में कानूनी राय देने की जिम्मेदारी महाधिवक्ता की होती है। इसके अलावा उच्च न्यायालय समेत विभिन्न न्यायिक मंचों पर राज्य सरकार का पक्ष भी महाधिवक्ता ही रखते हैं। ऐसे में रोहितश्य रॉय के सामने भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न मामलों में उन्हें कानूनी सलाह देने के साथ-साथ अदालतों में सरकार का पक्ष मजबूती से रखना होगा।
इसे भी पढ़ें : “नशा पूरे परिवार को तबाह कर देता है”, सीएम हेमंत ने छेड़ी नशा मुक्त झारखंड की मुहिम

