Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिंदल कंपनी के कर्मचारी को लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
Headlines

जिंदल कंपनी के कर्मचारी को लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

May 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। जिले के पतरातू में स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के एक कर्मचारी के साथ हुई लूट कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है। शुक्रवार को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, लूट कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटी गई मोबाइल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ शहर के गोलपार मस्जिद निवासी शोएब अंसारी पिता शब्बीर अंसारी, नईसराय सी एन कॉलेज निवासी अमन झा पिता मनिंद्र नारायण झा और थाना चौक निवासी गोलू कुमार वर्मा पिता किशोरी वर्मा शामिल हैं।

भदानी नगर के चीलेक्स होटल के पास हुई थी वारदात

एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि लूट की वारदात भदानी नगर ओपी क्षेत्र के चीले होटल के पास हुई थी। दो अप्रैल को जिंदल कंपनी में कार्यरत हेसालौंग निवासी नागेंद्र साहू ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तीनों अपराधियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। होटल के पास शोएब और गोलू ने मिलकर उन्हें घेर लिया। हथियार के बल पर उनसे नगदी और अन्य सामान लूट लिए। इस दौरान नागेंद्र साहू का मोबाइल भी अपराधियों ने लूट लिया था। इस मामले में नागेंद्र साहू के बयान पर भदानी नगर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अपने घर से भाग कर पूर्णी मंडप में छुपा हुआ था गोलू

पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों लोग अलग-अलग ठिकानों पर रहने लगे थे। गोलू कुमार वर्मा थाना चौक स्थित अपने घर से अलग हटकर पूर्णी मंडप इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने जब उसके घर पर छापेमारी की तो उसने भी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर उसे गिरफ्तार किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबरकट्ठा : एयरटेल और जिओ के सर्विस से उपभोक्ता परेशान
Next Article देश में कब लगेगा Corona की रफ्तार पर ब्रेक? वैज्ञानिकों ने बताया

Related Posts

Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.