Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 03:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सेना का हौसला बढ़ाने के लिए पलामू में निकली तिरंगा यात्रा
झारखंड

सेना का हौसला बढ़ाने के लिए पलामू में निकली तिरंगा यात्रा

May 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पलामू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पलामू जिले में नागरिक मंच के तत्वावधान में गुरुवार सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, पांकी के विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जिले के लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा मेदिनीनगर में संस्कृत महाविद्यालय के मैदान-साहित्य समाज चौक से डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक-छः मुहान तक निकली। इसमें शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे और देशभक्ति नारे लगा रहे थे।

मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भारत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि आतंक के सरपरस्तों को करारा जवाब देना हमारे शौर्य, रणनीति और अडिग संकल्प का परिचायक है। पाकिस्तान की धरती पर पल रहे आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर भारतीय सेना ने न केवल दुश्मन को सबक सिखाया है, बल्कि पूरे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि इस अद्वितीय पराक्रम और वीरता को हम नमन करते हैं। विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि देश के बहादुर जवानों ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। आतंकवाद को भारत देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भारत की ताकत को पाकिस्तान के साथ-साथ पूरे विश्व ने देखा। अगर हमारे देश की संप्रभुता पर खतरा आएगा तो इसी तरह की कार्रवाई आगे भी केंद्र सरकार करेगी और आतंकवादी गतिविधियों का मुंह तोड़ जवाब देगी।

देशभक्ति नारों से गूंज उठा माहौल

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ देश के प्रति अपने समर्थन और भावनाओं को व्यक्त किया।

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, ड्रोन से निगरानी

यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रखने के लिए शहर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दर्जनों पुलिस जवान तैनात किए गए थे, वहीं पूरे मार्ग पर ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। प्रशासन की सतर्कता से यात्रा बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 18 जिलों में ठनका और तेज हवा का अलर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इन 18 जिलों में ठनका और तेज हवा का अलर्ट
Next Article चुनाव से जुड़े झारखंड के 402 लोग जायेंगे दिल्ली, कब और क्यों… जानें

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
झारखंड

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.