WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में तोरपा विधायक कोचे मुंडा के साले संतोष मुंडा (30) की मुंडाटोली गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि संतोष मुंडा सुबह खेत से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने संतोष पर फायरिंग शुरू कर दी। संतोष को पांच गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

