Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हीरो एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी का देशभर में भ्रमण से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों का बढ़ेगा उत्साह : सीएम हेमंत
Headlines

हीरो एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी का देशभर में भ्रमण से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों का बढ़ेगा उत्साह : सीएम हेमंत

July 17, 20231 Comment2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है। इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा। इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा। मौका था हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अनावरण का। यह चैंपियनशिप आगामी तीन अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। सीएम ने “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

auto

झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव-गांव में हॉकी बसती है। यहां के बच्चे-बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर “मैजिक” शुरू हो जाती है। ऐसा लगता कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

भारत पहली बार कर रहा मेजबानी

यहां याद दिला दें कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही है। भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत  ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में खिताब जीता था।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड के खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार मौजूद थे।

Read This : सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, किसके साथ… जानिये यहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, किसके साथ… जानिये यहां
Next Article चिराग पासवान हुए एनडीए में शामिल

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.