Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 02:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात अपराधी गुड्डू राजवंशी समेत दो गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
झारखंड

कुख्यात अपराधी गुड्डू राजवंशी समेत दो गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

January 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। रामगढ़ एसपी की टीम ने कुख्यात अपराधी गुड्डू राजवंशी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गुड्डू राजवंशी अपने ससुराल सौंदा , टिपला आया हुआ था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि गुड्डू राजवंशी मूल रूप से पतरातू थाने के रेलवे गेट के सामने, मेन रोड का निवासी है। वह पिछले 2 साल से आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी रहा है। जैसे ही पुलिस ने छापेमारी की उसके पास से हथियार होने की बात सामने आई। उसकी निशानदेही पर बंजारी सूरज लाल शर्मा के घर में छापेमारी की गई] जहां से पुलिस को हथियार भी मिला। बंजारी सूरज लाल शर्मा सौंदा का ही निवासी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ भुरकुंडा ओपी में 3/ 2021 केस दर्ज किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गुड्डू राजवंशी का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पतरातू थाने में कांड 328/18, 87/2020 और 88/ 2020 दर्ज किया है। सभी मामले हथियार अधिनियम से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुड्डू राजवंशी पांडे गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। जिसकी वजह से उसने कई बड़ी वारदातों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पुलिस उसे पिछले 2 सालों से तलाश रही थी। लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम के काफिले को रोकने के मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
Next Article झारखंड की लड़की को बुलंदशहर में बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा

Related Posts

Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
Headlines

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
Headlines

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026

तमिलनाडु में सत्ता की नई कहानी! विजय की TVK बहुमत के करीब

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा का पलड़ा भारी, टीएमसी दबाव में

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.