WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग ने तबादला संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ लक्ष्मी नारायण किशोर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रशासी पदाधिकारी एनआरएचएम नामकुम रांची के पद पर पदस्थापित किया है।
व्याख्याता, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड रोहित सिंह को अगले आदेश तक प्रोटोकॉल पदाधिकारी, राजभवन रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि में उनके वेतनादि का भुगतान राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड के द्वारा किया जायेगा।

