WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले में आज 147 नए कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों का आकड़ा 700 के पार चला गया| लगातार खूंटी जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में खूंटी प्रखंड से आज 111 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं मुरहू से 23 तो कर्रा से 03, तोरपा से 06 रनिया से 04 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि अड़की प्रखंड से आज एक भी संक्रमित नहीं पाए गए।
वही, कोरोना के वजह से आज खूँटी प्रखण्ड में दो लोगों की मौत हो गई। अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष के गणना की आकलन करे तो मामलों में कई गुणा बढ़ोतरी होती जा रही है।

