WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
साहिबगंज। बरहरवा थाना क्षेत्र के चौलिया महाराजपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि चोरी करने के दौरान यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि महाराजपुर गांव के पास बिजली टावर में लगे हाई वोल्टेज तार की चोरी करने के दौरान अचानक बिजली संचालित होने से दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गुरुवार की सुबह पुलिस को दी। इसके बाद बरहरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

