WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी में एक दंपती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पति-पत्नी की तबीयत खराब होते ही उसके बेटे ने उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पति पिछले 8 माह से बेरोजगार था और इससे परेशान होकर ही दंपती ने जान देने का प्रयास किया। दंपती के बेटे राजा पसारी ने बताया कि पिता समीर पसारी पहले प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करते थे। पिछले 8 माह से उनके पास कोई काम नहीं था।

