Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नर्सिंग होम में तीन मरीज की मौत होने पर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा
झारखंड

नर्सिंग होम में तीन मरीज की मौत होने पर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

April 26, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद। कोरोना काल में एक बार फिर धनबाद का प्रगति नर्सिंग होम विवादों में हैं। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित चर्चित प्रगति नर्सिंग होम में सोमवार को एक के बाद एक तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार वालों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर व प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की शांत कराने में जुटी है। पीड़ित परिजनों ने नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रगति नर्सिंग होम ने उनके मरीज का कोरोना जांच के बाद उसे ‘कोरोना निगेटिव’ कहकर इलाज के लिए भर्ती किया था। लेकिन एक के बाद एक तीन मरीजों के मौत के बाद मरीजों के मौत का कारण उनका कोरोना पॉजिटिव होना बताया गया। इसी बात पर मृतक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का कहना है कि अगर उनका मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है, तो फिर उनके शव के साथ कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन क्यों नहीं किया है? परिजनों को संक्रमण की जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई? परिजनों ने नर्सिंग होम पर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि यहां इलाजरत मरीजों को देखने के लिए कोई चिकित्सक भी नहीं आते हैं। इस वजह से यहां भर्ती मरीजों का उचित इलाज भी नहीं हो पा रहा है।
हंगामे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृत मरीजों के बारे में अगर बात करें तो अरुण कुमार (40) की मौत यहां इलाज के दौरान हो गई। परिजनों की माने तो एसएनएमएमसीएच में इनका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था। यहां भर्ती करने से पूर्व भी उनका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताया गया। लेकिन मौत के बाद नर्सिंग होम उनका रिपोर्ट पॉजिटिव बता रहा है। पर शव के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। मृतक का इलाज भी नर्सिंग होम के जेनरल वार्ड में किया गया। दूसरी मौत पुटकी के परिधान टेक्सटाइल के मालिक विनोद अख्तर (40) की हुई है। उनके मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें उनके मरीज की मौत के कारणों के बारे में कोई भी डॉक्टर कुछ नहीं बता रहे हैं। सभी डॉक्टर फरार है। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी डॉक्टर की टेक्निकल बात को बता रही है। आखिर पुलिस ने डॉक्टर की पढ़ाई कब पढ़ ली। तीसरी मौत जोड़ापोखर शालीमार के रहने वाले एक व्यक्ति की हुई है। उनकी पत्नी चंदा देवी अपने पति का इलाज यहां करा रही थी। लेकिन अचानक कहा गया कि उनके पति की मौत हो गई है और उन्हें एक लाख 15 हजार रुपये एक का बिल थमा दिया गया। पर उनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में उन्हें कोई भी डॉक्टर कुछ नहीं बता रहें हैं। सभी फरार हो गए हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में दिखा अद्भुत नजारा, सूर्य के चारों तरफ है सतरंगी घेरा
Next Article सौविक मजूमदार बने वेदांता आयरन और स्टील सेक्टर के सीइओ, एनएल वटे के हाथों होगी ईएसएल की कमान

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.