WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित विभाग, परीक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय कार्यालय गुरुवार से लेकर आगामी 3 जून तक बंद रहेगा। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को मुख्यालय में रहते हुए अपने कार्य का संपादन घर से ही करने का आदेश कुलपति की ओर से जारी किया गया है। साथ ही पूर्व की भांति शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं समय सारणी अनुसार लेते रहने की बात कही गई है। बता दें कि आदेश के मुताबिक आवश्यकतानुसार ऑनलाइन आंतरिक परीक्षा भी लिया जा सकता है।पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार प्रशासनिक कार्यालय भी बुलाया जा सकता है।

