Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 04:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब स्टेशन पर सजी ईद की दावत, तो दुआओं में शामिल हो गया एक नाम
झारखंड

जब स्टेशन पर सजी ईद की दावत, तो दुआओं में शामिल हो गया एक नाम

March 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्टेशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ रेलवे स्टेशन की एक सामान्य सी शाम। प्लेटफॉर्म पर रोज की तरह हलचल है, लेकिन शनिवार को कुछ अलग था। कहीं कोई सजावट नहीं, न नए कपड़ों की चकाचौंध, फिर भी माहौल में त्योहार की मिठास साफ महसूस हो रही थी। यहां ईद ऐसे मन रही थी, जहां मेहमान वे लोग थे, जिनके पास अक्सर त्योहार मनाने का मौका नहीं होता।

जब किसी ने कहा, “आज हम भी ईद मना रहे हैं”

जैसे ही खाना परोसा जाने लगा, लाइन में खड़े लोगों के चेहरों पर हल्की मुस्कान दिखने लगी। किसी ने धीरे से कहा, “आज हम भी ईद मना रहे हैं।” यह सुनकर समझ आ गया कि यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि सम्मान और अपनापन परोसा गया।

auto

एक शख्स, जो हर साल लौट आता है

इस पूरी तस्वीर के पीछे हैं समाजसेवी लुत्फल हक। पिछले करीब ढाई साल से वे रोजाना यहां जरूरतमंदों को खाना खिलाते हैं। लेकिन ईद के दिन वे खुद यहां आते हैं, ताकि इस दिन को खास बना सकें। शनिवार की शाम भी वे समय पर स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पूरे इंतजाम को देखा, फिर खुद खाना चखा। यह उनका तरीका है यह सुनिश्चित करने का कि जो परोसा जा रहा है, वह बेहतर हो।

सिर्फ परोसना नहीं, साथ बैठना भी

इसके बाद वे खुद थाली लेकर लोगों के बीच उतर गए। एक-एक कर सबकी प्लेट में खाना परोसा। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। वे वहीं जमीन पर बैठ गए, उन्हीं लोगों के साथ, और साथ में खाना खाया। यही पल इस आयोजन को अलग बनाता है। यहां देने वाला और पाने वाला, दोनों एक ही जगह पर बैठते हैं।

थाली में सिर्फ खाना नहीं, त्योहार भी

ईद के मौके पर खाने में दाल, चावल, दो तरह की सब्जी, पापड़, अचार और मिठाई में रसगुल्ला था। साथ में पानी की बोतल भी दी गई। यह एक साधारण थाली लग सकती है, लेकिन जिनके लिए यह तैयार की गई, उनके लिए यह पूरी ईद थी।

दुआओं में शामिल हो गया एक नाम

खाना खत्म होने के बाद कई लोग हाथ उठाकर दुआ करते दिखे। किसी ने कहा, “अल्लाह इन्हें सलामत रखे।” यह दुआ शायद किसी बड़े मंच या सम्मान से कहीं ज्यादा बड़ी होती है। लुत्फल हक के लिए यह कोई नया काम नहीं है। वे लंबे समय से गरीबों की मदद करते आ रहे हैं। बेटियों की पढ़ाई और शादी, मरीजों का इलाज, अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था, हेलमेट वितरण जैसे कई काम वे कर चुके हैं। लेकिन रेलवे स्टेशन पर रोजाना खाना खिलाना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

“यह दिखावे के लिए नहीं है”

जब लुत्फल हक से पूछा गया कि वे यह सब क्यों करते हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया… यह सब दिखावे के लिए नहीं है। जब जरूरतमंदों के साथ बैठता हूं, तो दिल को सुकून मिलता है। बस यही काफी है। लुत्फुलने कहा कि… ईद सिर्फ नए कपड़े पहनने या मिठाई खाने का नाम नहीं है। असली खुशी तब होती है, जब आप किसी और की खुशी का कारण बनते हैं।

इसे भी पढ़ें : जल बचाने की जिम्मेदारी सबकी, मिलकर करना होगा काम : डीसी मनीष

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजल बचाने की जिम्मेदारी सबकी, मिलकर करना होगा काम : डीसी मनीष
Next Article बोकारो सखी महोत्सव में डीसी-एसपी ने साधा निशाना, शूटिंग से गूंजी तालियां

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.