Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 08:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी आवास में पत्नी को पीटा, रामगढ़ एसडीपीओ पर प्राथमिकी दर्ज
झारखंड

सरकारी आवास में पत्नी को पीटा, रामगढ़ एसडीपीओ पर प्राथमिकी दर्ज

January 15, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़। (Ramgarh)रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वर्षा श्रीवास्तव ने अपने पति एसडीपीओ किशोर कुमार रजक के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार को दर्ज भी प्राथमिकी में एसडीपीओ की पत्नी ने खुद को प्रताड़ित किए जाने का मामला उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि उनके पति ने 14 जनवरी की रात एसडीपीओ आवास पर ही उनकी बुरी तरह पिटाई की। पिटाई से जब वह बेहोश हो गई तो उन्हें पानी डालकर होश में लाया गया। इसके बाद फिर से बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उन्हें आवास पर ही कैद कर दिया गया। साथ ही एसडीपीओ आवास पर मौजूद गार्ड व अन्य कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया कि उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जाए। पति से प्रताड़ित वर्षा श्रीवास्तव ने किसी तरह अपनी जान बचाई और एसडीपीओ आवास के बगल में डॉक्टर सांत्वना शरण के हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया।

वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया है कि उनके पति के द्वारा पहले भी कई बार उनकी बुरी तरह पिटाई की गई है। इसकी सूचना उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों को दी है। अब इस पूरे मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने धारा 498 ए, 323, 325, 308 के तहत कांड 16 ऑब्लिक 2022 दर्ज किया है।

 

शादी के बाद से ही विवादों में रहा है यह जोड़ा

डीएसपी किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच का विवाद नया नहीं है। शादी के बाद से ही यह दोनों हमेशा मारपीट और घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा में रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही रामगढ़ में पदस्थापित हुए डीएसपी किशोर कुमार रजक ने वर्षा श्रीवास्तव के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद डीएसपी अपनी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव को रामगढ़ लेकर आए। उसके बाद से ही उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उन दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए कई एसपी भी पहल कर चुके हैं।

 

दो साल के बच्चे पर भी मंडरा रहा खतरा

वर्षा श्रीवास्तव ने रामगढ़ थाने में दर्ज प्राथमिकी में यह कहा है कि उनके दो वर्ष के बच्चे पर भी खतरा मंडरा रहा है। अगर पुलिस जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी और उनके बच्चे की जान जा सकती है। वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस को यह भी बताया है कि पति किशोर कुमार रजक की पिटाई से उनका सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी एक आंख की रोशनी कम हो गई है और एक कान से सुनने की क्षमता भी कम हो गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBig News : झारखंड में 31 तक लागू रहेंगी पुरानी पाबंदियां
Next Article विधायक अमित यादव ने प्रखंड मुख्यालय में आवास भवन का किया शिलान्यास

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.