Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किराए के घर में मिली महिला की बॉडी, बच्ची बोली- पापा रात में…
झारखंड

किराए के घर में मिली महिला की बॉडी, बच्ची बोली- पापा रात में…

June 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Deoghar : देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांधी नगर इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। यहां एक किराए के मकान से रितिका रानी देवी नाम की महिला का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है। घटना के बाद से महिला का पति अजय कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

मां ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

रितिका की मां मंजू देवी ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मंजू देवी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को पुलिस के माध्यम से बेटी की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह तुरंत सदर अस्पताल पहुंचीं। मंजू देवी के मुताबिक, रितिका की यह दूसरी शादी थी। उसकी एक छोटी बच्ची भी है, जो घटना के समय घर में मौजूद थी।

auto

बच्ची ने बताई रात की घटना

मकान मालिक सोनू कुमार ने बताया कि सुबह उन्होंने कमरे की लाइट जलती हुई देखी थी। इसके बाद जब रितिका की मां वहां पहुंचीं तो घर में बच्ची रो रही थी। बच्ची ने बताया कि उसके पापा रात में घर आए थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद उसके पापा घर से चले गए। बच्ची के इस बयान के बाद पुलिस पति अजय कुमार की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : चतरा के हडगड़ी जंगल में एनका’उंटर, कैसे क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleन्याय के मंदिर से गूंजा सेवा का संदेश… जानें
Next Article 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1463 करोड़, CM सम्राट बोले- किसान खुश तो बिहार खुशहाल

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.