अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद असहाय, लाचार, मजबूर और गरीब लोगों के बीच वर्तमान कोरोना के विकट परिस्थिति को देखते हुए 50 हज़ार कच्चा राशन पैकेट्स बांटने के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार पैकेट्स निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन निरंतर यह कार्य जारी रहा। तीसरे दिन भाजपा हजारीबाग जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पैकेटिंग का मोर्चा संभाला और श्रमदान करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महिंद्र राम बिहारी की अध्यक्षता में लखन हरि, रंजीत कुमार, शंकर कुमार दास, सर्वण कुमार, राजेंद्र पासवान सहित भाजपा नेता संजय शरण और अन्य लोगों ने दोनों पालियों तक पैकेट्स निर्माण का कार्य किया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आपदा को सेवा का अवसर बनाकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जनसेवा हेतु कृतसंकल्पित है और रहेंगे ।

