Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 03:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BSSC में 24492 वैकेंसी, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
जॉब/एजुकेशन

BSSC में 24492 वैकेंसी, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

December 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BSSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दूसरी इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जनवरी 2026 कर दी है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 तय की गई है।

इस भर्ती में पहले कुल 23,175 पद निकाले गए थे, लेकिन अब आयोग ने इसमें 1,317 नए पद और जोड़ दिए हैं। इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 24,492 हो गई है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर सहित कई पद शामिल हैं।

Advertisement Advertisement

कैटेगरी वाइज पदों का विवरण

बीएसएससी दूसरी इंटर लेवल भर्ती 2025 के तहत कुल 24,492 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 10,753 पद

  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,407 पद

  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 231 पद

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 4,185 पद

  • पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,678 पद

  • पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 811 पद

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2,427 पद शामिल हैं।

इसके अलावा 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए 7,816 पद आरक्षित किए गए हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों पर टाइपिंग या कंप्यूटर स्किल की भी मांग की गई है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक https://www.onlinebssc.com/ पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरकर पंजीकरण करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे उम्मीदवारों को 15 जनवरी 2026 से पहले जमा करना होगा।

आवेदन की तारीख बढ़ने और पदों की संख्या बढ़ने से उन उम्मीदवारों को एक और मौका मिला है, जो अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर धधक उठी 7 बसें और 3 कार, जिंदा जल गये 13 लोग
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसात निश्चय-3 : रोजगार से लेकर हेल्थ तक, नीतीश सरकार का नया विकास ब्लूप्रिंट
Next Article ससुराल के कमरे में मिली नवविवाहिता की बॉडी, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.