Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 10:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर धधक उठी 7 बसें और 3 कार, जिंदा जल गये 13 लोग
Headlines

भोरे-भोर धधक उठी 7 बसें और 3 कार, जिंदा जल गये 13 लोग

December 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोहरे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mathura (UP) : दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज भोरे-भोर एक भयंकर हादसा हो गया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए सड़क हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त विजिबिलिटी लगभग शून्य थी। कोहरे के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान एक वाहन के रुकते ही पीछे से आ रही बसें और कारें आपस में टकराती चली गईं। देखते ही देखते सात बसें और तीन कारें चपेट में आ गईं।

टक्कर के बाद लगी भीषण आग

टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग फैलते ही बसों में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए चीखते चिल्लाते बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। लोगों की चीख-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा।

auto

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 11 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, जबकि 14 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगी रहीं। टोल प्लाजा के पास से टैंकरों के जरिए पानी मंगाया गया।

मथुरा में घने कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 बसों और 3 कारों में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत

अस्पतालों में चल रहा इलाज

घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। प्रशासन के अनुसार 38 घायल जिला अस्पताल में और 39 बलदेव सीएचसी में भर्ती हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की दर्दभरी आपबीती

कानपुर के एक यात्री ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। अचानक सामने से वाहन टकरा गया और फिर कई वाहन एक के बाद एक भिड़ते चले गए।
हमीरपुर की एक महिला ने बताया कि वह पति के साथ मजदूरी के लिए पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकराई और कुछ ही पलों में आग लग गई। किसी तरह वह बच गईं, लेकिन पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान का काम जारी

मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि चार शवों की पहचान हो चुकी है। अन्य शवों की शिनाख्त के लिए टीमें लगी हुई हैं। प्रशासन ने फिलहाल 13 मौतों की पुष्टि की है। एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार के अनुसार राहत और बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जले वाहनों को हटाया गया

यातायात बहाल करने और जांच के लिए हाइड्रा मशीनों से जले हुए वाहनों को हटाया गया। एक्सप्रेस वे पर जली बसें और कारें हादसे की भयावहता की गवाही दे रही थीं।

इसे भी पढ़ें : शादी का सपना, प्रेमी की बेरुखी और फिर फां’सी का फं’दा… जानें नर्स लवली की दस्तां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहीं रही मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां, कल होगा अंतिम संस्कार
Next Article सात निश्चय-3 : रोजगार से लेकर हेल्थ तक, नीतीश सरकार का नया विकास ब्लूप्रिंट

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.