Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 07:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CTET 2026 : अंतिम तारीख नजदीक, न चूकें टीचर बनने का मौका
जॉब/एजुकेशन

CTET 2026 : अंतिम तारीख नजदीक, न चूकें टीचर बनने का मौका

December 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CTET
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 18 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

कब होगी परीक्षा?

सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और अन्य केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए अनिवार्य मानी जाती है।

Advertisement Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन?

  • CTET पेपर 1 (कक्षा 1 से 5):
    उम्मीदवार का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। साथ ही डीएलएड या समकक्ष कोर्स होना चाहिए। कुछ मामलों में स्नातक डिग्री के साथ बीएड अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

  • CTET पेपर 2 (कक्षा 6 से 8):
    उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ डीएलएड या बीएड की योग्यता होना अनिवार्य है। विस्तृत पात्रता शर्तों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग:

    • एक पेपर के लिए 1000 रुपये

    • दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये

  • एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग:

    • एक पेपर के लिए 500 रुपये

    • दोनों पेपर के लिए 600 रुपये

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर “Apply for CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

  4. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  5. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

  6. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें : फाइल से लेकर फील्ड तक समीक्षा, पाकुड़ में डीसी ने कसी नकेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादी का सपना, प्रेमी की बेरुखी और फिर फां’सी का फं’दा… जानें नर्स लवली की दस्तां
Next Article झारखंड में टीचिंग जॉब का बड़ा मौका, सैलरी चौंकाने वाली

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.