Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 04:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रेलवे में निकली 11,127 पदों पर भर्ती
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रेलवे में निकली 11,127 पदों पर भर्ती

May 27, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
  1. News Samvad :भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं रेलवे की यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर लेकर आई है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पद होने के कारण उम्मीदवारों के चयन की संभावना भी बढ़ गई है।

15 मई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 निर्धारित की गई है।अगर आवेदन करते समय किसी तरह की गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड 17 जून से 26 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोलेगा, जिसके दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

परीक्षा और एडमिट कार्ड को लेकर क्या है जानकारी?

फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की है। हालांकि बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि परीक्षा से करीब चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का प्रमाणपत्र होना चाहिए।इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने 10वीं के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री हासिल की है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा में मिलेगी छूट

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

  • OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट
  • SC और ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट
  • अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क तय किया है।

सामान्य, OBC और EWS वर्ग

  • आवेदन शुल्क: ₹500
  • CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद ₹400 वापस कर दिए जाएंगे।

SC, ST और PWD वर्ग

  • आवेदन शुल्क: ₹250
  • CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरा ₹250 वापस कर दिया जाएगा।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के बाद किया जाएगा।सबसे पहले अभ्यर्थियों को CBT-1 यानी कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल उम्मीदवार CBT-2 परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  1. CBT-1 परीक्षा
  2. CBT-2 परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत शुरुआती मूल वेतन ₹19,900 प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

रेलवे में 11,127 पदों पर निकली यह भर्ती वर्ष 2026 की सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्रीधारी उम्मीदवारों के लिए यह स्थायी सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारियों को विदेश यात्रा करवाने वाले ठेकेदार के ठिकाने पर छापा, BDO पर भी शिकंजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिकॉर्ड से लेकर राजस्व मामलों तक, डीसी मेघा ने परखी हर व्यवस्था
Next Article नागपुर से सिमडेगा तक अफीम नेटवर्क का खुलासा, 1.5 करोड़ का माल जब्त

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026
जॉब/एजुकेशन

कैबिनेट सचिवालय में Vacancy, हर महीने ₹1 लाख तक सैलरी

October 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धुर्वा डैम में मिली 25 साल की लड़की की ला’श, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ की जांच जज को, पंडालों में VIP एंट्री पर रोक

October 18, 2026

क्वार्टर में घुस पत्नी के बांधे हाथ, मुंह पर साटा टेप; फिर काट डाला सीसीएलकर्मी पति को

October 18, 2026

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.