Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 31 August, 2026 • 07:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नागपुर से सिमडेगा तक अफीम नेटवर्क का खुलासा, 1.5 करोड़ का माल जब्त
Headlines

नागपुर से सिमडेगा तक अफीम नेटवर्क का खुलासा, 1.5 करोड़ का माल जब्त

May 27, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Simdega : महाराष्ट्र के नागपुर में एक ट्रक चालक की गिरफ्तारी ने झारखंड के सिमडेगा में चल रहे बड़े अफीम कारोबार का पर्दाफाश कर दिया। नागपुर ग्रामीण की नारकोटिक्स विरोधी टीम ने जब ट्रक चालक को पकड़ा, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला झारखंड तक पहुंच जाएगा। लेकिन पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसके बाद महाराष्ट्र और झारखंड पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की और सिमडेगा में होटल चलाने वाले एक कारोबारी के घर से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत करीब 1 करोड़ 68 लाख 83 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही लाखों रुपये नकद और अफीम बेचने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है।

पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक चालक पर हुआ शक

मामला 20 मई 2026 का है। नागपुर ग्रामीण की नारकोटिक्स विरोधी कार्रवाई दल इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक ट्रक चालक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 237.17 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके बाद उमरेड पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में सामने आया होटल अंतरा का नाम

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि उसने यह अफीम झारखंड के सिमडेगा स्थित होटल अंतरा से खरीदा था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके कुछ और साथी भी उसी जगह से अफीम खरीदते हैं और अलग-अलग इलाकों में ले जाकर बेचते हैं। बस फिर क्या था। नागपुर ग्रामीण की एनडीपीएस टीम तुरंत हरकत में आ गई। आरोपी को साथ लेकर पुलिस टीम 24 मई को सिमडेगा पहुंची।

सिमडेगा पुलिस के साथ मिलकर हुई कार्रवाई

सिमडेगा पहुंचने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा थाना और टी. टांगर थाना की टीम को साथ लिया गया। इसके बाद पूरे मामले की गोपनीय तरीके से जांच शुरू हुई। पुलिस ने पहले आरोपी से उस जगह की पहचान कराई, जहां से अफीम खरीदी गई थी। आरोपी ने होटल अंतरा और उसके मालिक मनीष कुमार की पहचान की।

घर के पीछे छिपाकर रखा गया था अफीम

पुलिस टीम ने जब मनीष कुमार के घर में छापेमारी की तो वहां से चौंकाने वाली चीजें मिलीं। घर के अंदर और पीछे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक अफीम को काफी चालाकी से छिपाया गया था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन संयुक्त टीम की जांच में पूरा मामला खुल गया।

कैश, वजन कांटा और पैकिंग का सामान भी मिला

छापेमारी के दौरान पुलिस को सिर्फ अफीम ही नहीं मिली, बल्कि उसके साथ बिक्री में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, प्लास्टिक की पारदर्शी पॉलिथीन, रबर बैंड और पैकिंग से जुड़ी दूसरी चीजें जब्त की हैं। घर से 23 लाख 35 हजार रुपये कैश भी बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि यह रकम अफीम कारोबार से जुड़ी हो सकती है।

दूसरे राज्यों तक फैला हो सकता है नेटवर्क

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह कारोबार कितने बड़े स्तर पर चल रहा था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि सिमडेगा से दूसरे राज्यों तक अफीम की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारियों को विदेश यात्रा करवाने वाले ठेकेदार के ठिकाने पर छापा, BDO पर भी शिकंजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रेलवे में निकली 11,127 पदों पर भर्ती
Next Article हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले : खेती, इलाज, रोजगार से DA बढ़ोतरी तक… जानें

Related Posts

Headlines

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026
Headlines

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026
Headlines

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026

सारंडा के नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला लापता, लौट रहे थे अंतिम संस्कार से

August 31, 2026

राशिफल @ 31 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.