Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 11:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IBPS RRB
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी IBPS ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरआरबी XV के तहत देशभर के ग्रामीण बैंकों में कुल 13,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कार्यालय सहायक यानी क्लर्क के साथ अधिकारी स्केल-I, स्केल-II और स्केल-III के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी अवधि में आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर दें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी की स्थिति में उन्हें परेशानी न हो।

13,706 पदों पर होगी भर्ती

IBPS RRB भर्ती के जरिए अलग-अलग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 13,706 पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 8,183 पद कार्यालय सहायक यानी Office Assistant (Multipurpose) के हैं। इसके अलावा अधिकारी स्केल-I के 4,256, अधिकारी स्केल-II के 1,047 और अधिकारी स्केल-III के 220 पद हैं। कार्यालय सहायक और अधिकारी वर्ग के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। उम्मीदवार कार्यालय सहायक के साथ अधिकारी वर्ग में अपनी योग्यता के अनुसार किसी एक स्केल के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए आवेदन करने पर अलग-अलग आवेदन और शुल्क देना होगा।

21 सितंबर तक आवेदन, बाद में मिलेगा सुधार का मौका

उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण बंद होने के बाद आवेदन में सुधार के लिए दो दिन का समय दिए जाने की जानकारी है। हालांकि, आवेदन में सुधार करने के लिए 200 रुपए शुल्क देना होगा।

भर्ती प्रक्रिया का संभावित कार्यक्रम भी जारी किया गया है। नवंबर 2026 में पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण कराया जा सकता है। प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड नवंबर या दिसंबर में जारी होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2026 में हो सकती है। इसका रिजल्ट दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में जारी किया जा सकता है।

इसके बाद मुख्य या एकल परीक्षा दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच हो सकती है। अधिकारी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू जनवरी या फरवरी 2027 में होने की संभावना है। अस्थायी आवंटन फरवरी या मार्च 2027 में किया जा सकता है।

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कई मौके

कार्यालय सहायक पद के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए किसी अनुभव की जरूरत नहीं है। अधिकारी स्केल-I के लिए भी ग्रेजुएशन जरूरी है और इसमें भी किसी तरह के कार्य अनुभव की शर्त नहीं है।

अधिकारी स्केल-II के अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव अलग रखा गया है। सामान्य बैंकिंग अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के तौर पर दो साल का अनुभव मांगा गया है।

आईटी अधिकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री और कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव भी होना चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए ICAI से सीए की योग्यता और सीए के रूप में एक साल का अनुभव जरूरी है।

विधि अधिकारी के लिए लॉ में डिग्री के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक और अधिवक्ता या विधि अधिकारी के रूप में दो साल का अनुभव मांगा गया है। ट्रेजरी या मार्केटिंग पद के लिए वित्त या मार्केटिंग में MBA अथवा CA की योग्यता जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव भी चाहिए। कृषि अधिकारी के लिए कृषि या बागवानी में ग्रेजुएशन और कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव जरूरी है।

अधिकारी स्केल-III के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में पांच साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित परीक्षा का रिजल्ट 21 सितंबर 2026 तक घोषित हो जाना चाहिए।

उम्र की सीमा भी अलग-अलग

इस भर्ती में उम्र की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। कार्यालय सहायक पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2008 के बीच होना चाहिए।

अधिकारी स्केल-I के लिए उम्र 18 से 30 वर्ष, स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

SC और ST उम्मीदवारों को पांच साल, OBC गैर क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। कार्यालय सहायक पद के लिए पूर्व सैनिकों और विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को भी नियम के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिल सकता है।

स्थानीय भाषा नहीं आती तो आवेदन से पहले नियम जरूर देखें

आरआरबी भर्ती में स्थानीय भाषा की जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। जिस राज्य के ग्रामीण बैंक के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा को आठवीं कक्षा या उससे ऊपर के स्तर पर पढ़ा होना चाहिए।

अगर उम्मीदवार ने संबंधित स्थानीय भाषा आठवीं या उससे ऊपर की कक्षा में नहीं पढ़ी है, तो नियुक्ति के बाद उसे भाषा सीखने के लिए छह महीने तक का समय दिया जा सकता है। यह शर्त परिवीक्षा अवधि के दौरान पूरी करनी होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित आरआरबी और उसकी स्थानीय भाषा की पात्रता जरूर देख लेनी चाहिए।

मसलन, झारखंड ग्रामीण बैंक के लिए स्थानीय भाषा हिंदी है। बिहार ग्रामीण बैंक में भी हिंदी भाषा निर्धारित है। वहीं कर्नाटक ग्रामीण बैंक के लिए कन्नड़, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के लिए मराठी, तमिलनाडु ग्रामीण बैंक के लिए तमिल और केरल ग्रामीण बैंक के लिए मलयालम भाषा निर्धारित है।

चयन परीक्षा से होगा, आवेदन शुल्क भी जान लें

कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल-I के पदों के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। कार्यालय सहायक के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST, दिव्यांग और कार्यालय सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 175 रुपए शुल्क देना होगा। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

28 ग्रामीण बैंकों में होगी भर्ती

IBPS RRB XV भर्ती में देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शामिल हैं। इनमें बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, हरियाणा ग्रामीण बैंक, गुजरात ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, कर्नाटक ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, तमिलनाडु ग्रामीण बैंक समेत कई बैंक शामिल हैं।उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपने राज्य और संबंधित ग्रामीण बैंक की पात्रता को ध्यान से देखना होगा। खासकर स्थानीय भाषा से जुड़ी शर्त को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर आरआरबी भर्ती 2026 से संबंधित ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

सबसे जरूरी बात यह है कि आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है। बैंकिंग की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 13,706 पदों वाली यह भर्ती एक बड़ा मौका है, लेकिन आवेदन करने से पहले उम्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्थानीय भाषा से जुड़ी शर्तों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान
Next Article CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

Related Posts

अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
Headlines

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.