अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। South East Central Railway यानी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1191 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के अलग-अलग ट्रेड्स के लिए निकाली गई है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
कब तक कर सकते हैं आवेदन
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12 मई 2026 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
क्या होनी चाहिए योग्यता
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना भी अनिवार्य है। आईटीआई किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया होना चाहिए।
उम्र सीमा क्या है
भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के अनुसार आयु सीमा तय की गई है।
| श्रेणी | जन्म तिथि |
|---|---|
| UR | 11-06-2002 से 11-06-2011 |
| SC | 11-06-1997 से 11-06-2011 |
| ST | 11-06-1997 से 11-06-2011 |
| OBC | 11-06-1999 से 11-06-2011 |
| दिव्यांगजन / पूर्व सैनिक | 11-06-1992 से 11-06-2011 |
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। दोनों को बराबर महत्व दिया जाएगा और उसी के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार होगी।यानी अगर आपके 10वीं और आईटीआई में अच्छे अंक हैं तो बिना परीक्षा के रेलवे में मौका मिल सकता है।
चयन के बाद क्या करना होगा
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना पड़ सकता है। यह प्रमाण पत्र सरकारी डॉक्टर से जारी होना चाहिए।इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए अनुबंध करना होगा। अगर उम्मीदवार नाबालिग है तो यह अनुबंध उसके माता-पिता या अभिभावक करेंगे।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद ये स्टेप फॉलो करें:
- “New Registration” पर क्लिक करें
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- शैक्षणिक योग्यता और आईटीआई की जानकारी दर्ज करें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क लागू होने पर ऑनलाइन भुगतान करें
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- 10वीं की मार्कशीट
- आईटीआई सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- पहचान पत्र
रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ा मौका मानी जा रही है। खास बात यह है कि इसमें परीक्षा का झंझट नहीं है और चयन सीधे मेरिट के आधार पर होगा।

