अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CPO 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। वहीं, उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जिन्होंने पहले अपनी पसंद का परीक्षा शहर चयन नहीं किया था। आयोग ने सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो को 4 दिसंबर सुबह 11 बजे तक फिर से खोल दिया है।
किसे मिलेगा मौका?
जो उम्मीदवार 17 से 21 नवंबर के बीच सेल्फ-स्लॉटिंग सुविधा का उपयोग नहीं कर सके थे, उन्हें अब फीडबैक मॉड्यूल के जरिए दोबारा अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने का अवसर दिया गया है।
जो उम्मीदवार पहले ही स्लॉट चुन चुके थे, उनकी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
विंडो मिस हुई तो क्या होगा?
SSC ने साफ कहा है कि जो उम्मीदवार इस बार भी स्लॉट नहीं चुनेंगे,
उन्हें दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए शेड्यूल नहीं किया जाएगा।
उनका एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें SSC CPO 2025 की सिटी इंटीमेशन स्लिप
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “SSC CPO 2025” सेक्शन में जाएं।
City Intimation Slip / Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में हाई सिक्योरिटी मोड ऑन, निषेधाज्ञा लागू… जानें क्यों



