Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 07:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2 शादी कर चुके संजू बाबा की वजह से कुंवारा रह गया ये हीरो
अन्य खबरें

2 शादी कर चुके संजू बाबा की वजह से कुंवारा रह गया ये हीरो

July 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

संजू बाबा की वजह से जो हीरो आजतक कुंवारा है वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. आजतक उनकी शादी एक बड़ा सवाल बनी हुई है.

सलमान खान की शादी एक ऐसा सवाल है जो उनके चाहने वालों के साथ-साथ उन्हें ट्रोल करने वालों के दिमाग में भी घूमता रहता है. लेकिन सलमान भाई संजू बाबा की वजह से कुंवारे रह गए. सलमान आजतक अपनी शादी के सवाल पर अजब-गजब जवाब देकर इस सवाल को टालते आए हैं. लेकिन वह शादी ना करने के पीछे बड़ी वजह का खुलासा कर चुके हैं.

सलमान खान ने ये खुलासा कपिल शर्मा शो पर किया था. आज इसका जिक्र इसलिए कर रहे हैं. क्योंकि सलमान भाई की शादी का बर्थडे बॉय संजय दत्त से गहरा कनेक्शन है. संजू बाबा ही वो शख्स हैं जिनकी वजह से सलमान का शादी से भरोसा ही उठ गया. या यूं कहें कि उन्हें शादी से डर लगने लगा.

सलमान ने कपिल से बातचीत में ये मजेदार किस्सा सुनाया. सलमान ने बताया कि संजू बाबा यानी अपने संजय दत्त की हालत देखने के बाद उन्होंने दोबारा कभी शादी करने के बारे में नहीं सोचा. सलमान के इस खुलासे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

सलमान ने बताया, ‘एक बार संजू मुझे शादी के फायदे बता रहे थे और समझाने की कोशिश कर रहे थे कि मुझे शादी कर लेनी चाहिए. वहीं बार-बार उनके फोन की घंटी बज रही थी. वह कह रहे थे जब तुम शूटिंग से थके हुए आओगे तो तुम्हारी पत्नी घर पर होगी तुम्हारा ख्याल रखेगी, सिर दबाएगी. शादी बेस्ट चीज है. लेकिन इस बातचीत के दौरान लगातार उनका फोन बजता ही रहा और आखिर में मुझसे बातचीत बीच में रोक कर उन्होंने अपना फोन उठाया’. इतना कहकर सलमान जोर से हंस पड़े.

ये बात पढ़ने में इतनी मजेदार नहीं लग रही है. लेकिन अगर आप सलमान भाई का बताने का अंदाज देखते तो हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते. बता दें कि सलमान खान और संजय दत्त अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने साथ में चल मेरे भाई, साजन और दस जैसी शानदार फिल्में दी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक अफवाह ने बदल दी थी सुपरस्टार धनुष की जिंदगी, ऐसे बन गए रजनीकांत के दामाद!
Next Article पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और इससे निजात पाने के 12 उपाय

Related Posts

अन्य खबरें

60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹5000, जानें अटल पेंशन योजना का पूरा गणित

September 9, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPESSC ने खोला नौकरियों का पिटारा, 1,936 पदों पर Vacancy

September 9, 2026
अन्य खबरें

काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 104 करोड़, फसल नुकसान पर 20 हजार तक मिलेगी मदद

September 11, 2026

स्वास्थ्य सचिव की दो टूक… सिर्फ डिलीवरी नहीं, हड्डी और आंख के ऑपरेशन भी जिले में ही करें

September 11, 2026

NCRTC में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1 लाख पार

September 11, 2026

‘सेवा संकल्प’ को लेकर CS सख्त, बोले- तय समय में पूरे हों सारे काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

September 11, 2026

छड़वा डैम जंगल में फंदे से लटकती मिली फौजी की ला’श, इलाके में सनसनी

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.