Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अभिनेत्री तब्बू 49 की उम्र में भी हैं सिंगल
अन्य खबरें

अभिनेत्री तब्बू 49 की उम्र में भी हैं सिंगल

August 2, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। तब्बू ने खुलकर कभी अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं की, लेकिन रिश्तों पर वो जब भी बोलती हैं, तब तब उनकी बातों में रिश्ता टूटने का दर्द साफ झलकता है. तब्बू की लव लाइफ ट्रैजिक ही रही. उन्हें तीन बार प्यार हुआ, लेकिन तीनों लोगों से उन्हें धोखा ही मिला, यही वजह है कि आज 49 साल की उम्र में भी वो सिंगल ही हैं.

तब्बू का साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ रिश्ता काफी चर्चा में रहा. नागार्जुन से तब्बू बहुत प्यार करती थीं. दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे. इसी फ़िल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. नागार्जुन के प्यार में तब्बू इतनी पागल थीं कि उनके लिए मुंबई छोड़कर हैदराबाद में ही बस गईं. नागार्जुन भी तब्बू को बेहद चाहते थे. कहा जाता है कि अपने घर के पास ही उन्होंने तब्बू को एक बड़ा सा घर भी दिलवाया था, जहां दोनों काफी टाइम साथ बिताते थे. दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला, लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे. पहली वाइफ से तलाक के बाद अमला अक्किनेनी से नागार्जुन ने दूसरी शादी की थी और वो तब्बू से तीसरी शादी नहीं कर सकते थे. दूसरे नागार्जुन के पिता को भी मुस्लिम तब्बू से उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन नागार्जुन तब्बू को अपनी पत्नी की तरह ही मानते थे.

auto

नागार्जुन और तब्बू का रिश्ता 15 सालों तक चला. या ये भी कह सकते हैं कि तब्बू ने नागार्जुन का 15 साल तक इंतजार किया, लेकिन आखिर दोनों का रिश्ता इतने सालों के बाद टूट गया. नागार्जुन तब्बू से प्यार तो करते थे, लेकिन अपनी बसी बसाई गृहस्थी नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए वो शादी नहीं कर पाए और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. कहते हैं उन्हीं के लिए तब्बू ने आज तक नहीं शादी की.

नागार्जुन से पहले साजिद नाडियादवाला से भी थे रिश्ते

एक टाइम था जब तब्बू फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला के करीब आ गई थीं. जब दोनों में अफेयर शुरू हुआ तो साजिद अपनी पत्नी, दिव्या भारती की अचानक मौत से बहुत टूटे हुए थे. तब्बू साजिद को पत्नी के गम से उबारने में मदद कर रही थीं और इसी कोशिश में धीरे धीरे दोनों करीब आते गए. दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं. कहते हैं साजिद नहीं चाहते थे कि उनके इस रिश्ते के बारे में किसी को पता चले. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्तों को छुपाए भी रखा, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने इस रिश्ते के बारे में कुछ बातें बोल दीं और सच्चाई सबके सामने आ गई. इससे साजिद नाराज़ हो गए. इसी दौरान तब्बू की लाइफ में नागार्जुन की एंट्री होने लगी थी. आखिरकार ये रिश्ता भी टूट गया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए.

संजय कपूर से प्यार, फिर ब्रेकअप

तब्बू के जीवन का पहला लव अफेयर एक्टर संजय कपूर के साथ था. फिल्म ‘प्रेम’ के दौरान स्क्रीन पर रोमांस करते हुए रियल लाइफ में भी दोनों दिल लगा बैठे. एक्टिंग के साथ ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. सेट पर और शूटिंग के बाद भी दोनों अक्सर साथ ही टाइम स्पेंड करते देखे जाते थे, लेकिन पता नहीं फिर क्या हुआ कि दोनों ने बात करना बंद कर दिया. यहां तक कि दोनों एक दूसरे का मुंह तक देखना पसंद नहीं करते थे. दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, इस बात की जानकारी आज तक किसी को नहीं है.

रिलेशनशिप में रहकर अकेले होने से बेहतर है सिंगल रहकर अकेला रहा जाए- तब्बू

इस तरह तब्बू तीन बार प्यार और तीन बार धोखा खा चुकी हैं और आज तक सिंगल ही हैं. लेकिन वो सिंगल रहकर भी खुश हैं. वो कहती हैं, ‘कई बार किसी के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद आप अकेले ही होते हैं, उस अकेलेपन से सिंगल होने का अकेलापन ज़्यादा बेहतर है. जब रिश्तों में घुटन बढ़ जाए, तो उससे बाहर निकल जाना बेटर ऑप्शन होता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG NEWS: कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से मौत
Next Article अमित शाह हुए कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में हुए भर्ती

Related Posts

अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.