अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 552 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख और करेक्शन विंडो
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 रखी गई है। वहीं, आवेदन में सुधार करने के लिए 23 से 25 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार का 12वीं (साइंस और मैथ्स) पास होना जरूरी है। साथ ही, मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) धारक भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर में दक्ष होना चाहिए और 15 मिनट में 1000 कीस्ट्रोक्स करने की क्षमता होनी चाहिए। बेसिक एमएस ऑफिस और प्रिंटिंग का ज्ञान अनिवार्य है। उम्र सीमा 18 से 27 साल तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
सैलरी और फीस
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। फीस की बात करें तो सामान्य और ओबीसी पुरुषों को 100 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि महिलाओं, एससी-एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा, ट्रेड/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले ssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन के बाद “Head Constable Male and Female in Delhi Police Examination, 2025” के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें। डिटेल्स, सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करने के बाद फीस का भुगतान करें। अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
इसे भी पढ़ें : बिहार में 6 अक्टूबर के बाद नहीं होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, चुनाव आयोग का निर्देश जारी

