Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 24 April, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिस्टल-कट्टा के दम पर बैंक डकैती, करोड़ों का सोना और कैश पार
अन्य खबरें

पिस्टल-कट्टा के दम पर बैंक डकैती, करोड़ों का सोना और कैश पार

April 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में चार हथियारबंद बदमाश घुस गए और करीब 2 करोड़ रुपये का सोना व लगभग 5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जिस तरह से अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ लग रहा है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। पुलिस को शक है कि बदमाशों को बैंक की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।

चेहरे छिपाकर पहुंचे थे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों बदमाश चेहरे छिपाकर बैंक पहुंचे थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, एक मास्क लगाए हुए था, जबकि बाकी दो ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। सभी के हाथों में देसी हथियार थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।

Advertisement Advertisement

कर्मचारियों को कब्जे में लेकर खुलवाया लॉकर

बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें डराकर लॉकर खुलवाया। लॉकर में रखा करीब 2 करोड़ रुपये का सोना निकाल लिया गया। इसके अलावा काउंटर पर मौजूद लगभग 5 लाख रुपये नकद भी बदमाश अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कुछ और लॉकर भी खंगाले। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।

बाहर से बैंक बंद कर आराम से भागे

लूट के बाद बदमाशों ने बैंक का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर मौजूद लोग तुरंत बाहर न निकल सकें और उनका पीछा न कर पाएं। इसके बाद चारों अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए। बैंककर्मियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।

नई शाखा में इतनी बड़ी वारदात से लोग हैरान

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की यह शाखा करीब 7 से 8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी डकैती हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े बैंक में इस तरह लूट होना पुलिस व्यवस्था पर सीधा सवाल है।

बरही में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती!
4 हथियारबंद बदमाश करीब 2 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार। पुलिस खंगाल रही CCTV। एसडीपीओ क्या बोले… देखें#Barhi #Hazaribagh #Jharkhand #BankLoot #BreakingNews #CrimeNews #NewsSamvad #TodayNews #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/0RaJU2qLWW

— News Samvad (@newssamvaad) April 24, 2026

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा है और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती कांड में 7 धराये, बिहार तक फैला था नेटवर्क

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखेतों में उतरी विज्ञान की ताकत, सीएम योगी बोले- किसानों का बदला भविष्य
Next Article पुलिस का हाथ छुड़ाकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, फिर…

Related Posts

Headlines

BJP के हो गये राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद

April 24, 2026
अन्य खबरें

ट्रेजरी घोटाले की जांच CID के हाथ, SIT ने शुरू की पड़ताल

April 24, 2026
Headlines

पुलिस का हाथ छुड़ाकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, फिर…

April 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BJP के हो गये राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद

April 24, 2026

ट्रेजरी घोटाले की जांच CID के हाथ, SIT ने शुरू की पड़ताल

April 24, 2026

पुलिस का हाथ छुड़ाकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, फिर…

April 24, 2026

पिस्टल-कट्टा के दम पर बैंक डकैती, करोड़ों का सोना और कैश पार

April 24, 2026

खेतों में उतरी विज्ञान की ताकत, सीएम योगी बोले- किसानों का बदला भविष्य

April 24, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.