अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार में आज मतदान का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही दिग्गज नेता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान करते दिखे।
लखीसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि जनता इस बार एनडीए के पक्ष में है और हम 121 में से 95 सीटें जीतने जा रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जो लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार भी हैं, ने विपक्ष पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि “बिहार की जनता अब किसी दबाव में आने वाली नहीं है।”
बक्सर में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने मतदान केंद्र संख्या 62 पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और यह लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Also Read : बिहार चुनाव : PM मोदी का आग्रह- पहले मतदान, फिर जलपान
Also Read : राशिफल @ 06 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग टेका मत्था, बोले- गुरुनानक देव जी पूरे समाज के प्रेरणास्रोत
Also Read : पुलिस पब्लिक आमने-सामने, भयंकर बवाल… जानें कहां
Also Read : देव दीपावली ने काशी को बनाया सोने की खान, कमरे 1.5 लाख में भी नहीं खाली

