Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 05:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिस्ट्री-थ्रिलर ‘चेहरे’ में नजर आयेंगी क्रिस्टल डिसूजा
अन्य खबरें

मिस्ट्री-थ्रिलर ‘चेहरे’ में नजर आयेंगी क्रिस्टल डिसूजा

November 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘चेहरे’ में अब टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा नजर आयेंगी। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में होंगी। क्रिस्टल ने ‘चेहरे की शूटिंग आज से शुरू कर दी है । उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह फिल्म ‘चेहरे’ का क्लैप बोर्ड लिए नजर आ रही है। इस क्लैप बोर्ड में शूटिंग की तारीख 23 नोव 2019 लिखी हुई हैं।क्रिस्टल ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा-‘यहां मेरी नई शुरुआत हो रही है, मेरी ड्रीम टीम के साथ मेरी पहली फिल्म की शूटिंग। रूमी जाफर सर का डायरेक्शन और आनंद पंडित इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो इससे बेहतर कुछ नहीं मिल सकता जिसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रिया चक्रवर्ती और सिद्धांत कपूर जैसे लोग आपके साथ हों। इंतजार कीजिए, चेहरे अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। हमेशा आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’

क्रिस्टल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘एक नई पहचान’ जैसे कई धारावाहिकों में अहम भूमिका में नजर आ चुकी है। क्रिस्टल से पहले इस फिल्म में कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में थी,लेकिन बाद में उन्होंने वक्त का हवाला देते हुए इस फिल्म से किनारा कर लिया। जिसके बाद यह रोल क्रिस्टल डिसूजा को दे दिया गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील की भूमिका में हैं, जबकि इमरान हाशमी एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘मुद्दा 370-जे एंड के’ का म्यूजिक रिलीज
Next Article ‘पानीपत’ का धमाकेदार गाना ‘मन में शिवा’ रिलीज, जमकर थिरकते नजर आए अर्जुन और कृति

Related Posts

अन्य खबरें

JSSC ALERT : उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख का ऐलान… जानें

March 30, 2026
अन्य खबरें

ALERT : कोकर से हिनू बरियातू तक आज गुल रहेगी बिजली… जानें क्यों

March 30, 2026
अन्य खबरें

फेक न्यूज पर अब लगेगा लगाम! Google ने कर दिया तगड़ा जुगाड़

March 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.