Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 04:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जियोस्टार और जी के बीच बढ़ी तकरार, अब कोर्ट तक पहुंचा मामला
अन्य खबरें

जियोस्टार और जी के बीच बढ़ी तकरार, अब कोर्ट तक पहुंचा मामला

May 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JioStar
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर JioStar और Zee Entertainment Enterprises के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा होता दिख रहा है। इस बार मामला बॉलीवुड फिल्मों के टीवी प्रसारण अधिकारों को लेकर सामने आया है। जियोस्टार ने आरोप लगाया है कि जी ने उन फिल्मों का कई बार प्रसारण किया, जिनके अधिकार उसके पास नहीं थे।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार ने दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी में 4 मई को एक याचिका दायर की है। करीब 120 पन्नों की इस याचिका में दावा किया गया है कि जी एंटरटेनमेंट ने 12 फिल्मों को लगभग 20 बार बिना अनुमति टीवी पर प्रसारित किया।इन फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े सितारों Shah Rukh Khan और Aamir Khan की कई चर्चित फिल्में भी शामिल बताई जा रही हैं।जियोस्टार का कहना है कि जिन फिल्मों के सैटेलाइट और प्रसारण अधिकार उसके पास थे, उन्हें जी ने बिना मंजूरी अपने चैनलों पर दिखाया। कंपनी ने इसे सीधे तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन बताया है।

जियोस्टार ने लगाए गंभीर आरोप

याचिका में जियोस्टार ने जी को “बार-बार कॉपीराइट नियम तोड़ने वाली कंपनी” बताया है। कंपनी का आरोप है कि यह कोई एक बार की गलती नहीं, बल्कि लगातार किया गया अनधिकृत प्रसारण है।सूत्रों के मुताबिक, जियोस्टार इस मामले में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा के हर्जाने की मांग कर सकती है। हालांकि अभी तक अंतिम रकम तय नहीं हुई है।

अब क्या होगा आगे

मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी के जरिए होगी। यह कमिटी आमतौर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करती है ताकि मामला लंबी कानूनी लड़ाई में न जाए।कमिटी ने जी एंटरटेनमेंट को 25 मई को पेश होने के लिए कहा है। अगर कंपनी तय तारीख पर पेश नहीं होती, तो इसे मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार माना जा सकता है।

पहले से भी चल रहे हैं कई विवाद

जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट के बीच यह पहला विवाद नहीं है। दोनों कंपनियां पहले से ही कई कानूनी मामलों में आमने-सामने हैं।क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से जुड़ी एक बड़ी डील टूटने को लेकर दोनों के बीच लंदन में करीब 1 बिलियन डॉलर की आर्बिट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।इसके अलावा अप्रैल महीने में जी एंटरटेनमेंट ने भी जियोस्टार पर अपने कॉपीराइटेड म्यूजिक के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था और कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।

मीडिया इंडस्ट्री की बढ़ सकती है चिंता

दो बड़ी मीडिया कंपनियों के बीच लगातार बढ़ते विवाद से मनोरंजन और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री की चिंता भी बढ़ गई है। फिल्म, स्पोर्ट्स और म्यूजिक राइट्स को लेकर कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा पहले ही काफी तेज है। ऐसे में लगातार कानूनी लड़ाइयों का असर आने वाले समय में बड़े कंटेंट सौदों और प्रसारण समझौतों पर भी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें ; दो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट
Next Article झारखंड में SIR को लेकर बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों को भेजा गया न्योता

Related Posts

Headlines

7 साल का इश्क और देह का संबंध शादी टूटने पर रेप नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की FIR

September 3, 2026
Headlines

एसपी खोटरे की पहल से गांव-गांव पहुंची पुलिस, बोली- ‘डरिए नहीं, हम हैं’

September 3, 2026
Headlines

पत्नी से झगड़े के बाद फंदे पर लटकी मिली डिलीवरी बॉय की लाश, तफ्तीश शुरू

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7 साल का इश्क और देह का संबंध शादी टूटने पर रेप नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की FIR

September 3, 2026

एसपी खोटरे की पहल से गांव-गांव पहुंची पुलिस, बोली- ‘डरिए नहीं, हम हैं’

September 3, 2026

पत्नी से झगड़े के बाद फंदे पर लटकी मिली डिलीवरी बॉय की लाश, तफ्तीश शुरू

September 3, 2026

धमाके के साथ पाताल में समाई जमीन, उगलने लगी आग… जानें कहां

September 3, 2026

राशिफल @ 03 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.