Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 02:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘चेहरे’ में नजर आयेंगी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा, 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी फिल्म
अन्य खबरें

‘चेहरे’ में नजर आयेंगी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा, 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी फिल्म

December 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘चेहरे’ में अब टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा नजर आयेंगी। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में होंगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने लिखा-‘टेलीविजन का बड़ा नाम क्रिस्टल डिसूजा अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म ‘चेहरे’ से बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी है। इस फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।’

फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने भी इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। आनंद ने लिखा-‘वह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ अपने काम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है। क्रिस्टल डिसूजा का स्वागत है। ‘चेहरे’ 24 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!’

क्रिस्टल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘एक नई पहचान’ जैसी कई धारावाहिकों में अहम भूमिका में नजर आ चुकी है। पहले इस फिल्म में कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में थी, लेकिन बाद में उन्होंने वक्त का हवाला देते हुए इस फिल्म से किनारा कर लिया। जिसके बाद यह रोल क्रिस्टल डिसूजा को दे दिया गया। क्रिस्टल ने इस फिल्म की शूटिंग 23 नवम्बर 2019 से शुरू कर दी है। इसकी शूटिंग अंतिम चरण में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील की भूमिका में हैं, जबकि इमरान हाशमी एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनाएंगे फरहान और रितेश
Next Article आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : विराट ने स्मिथ को पछाड़ा, हासिल किया पहला स्थान

Related Posts

अन्य खबरें

SBI से IBPS तक बैंक में नौकरी का मौका, हजारों पदों पर Vacancy

September 7, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
अन्य खबरें

पतली आईब्रो से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

August 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 8, 2026

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.