अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Gorakhpur : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS), गोरखपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। संस्थान ने नॉन-फैकल्टी पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 69 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें स्टोर कीपर, टेक्निकल असिस्टेंट (ENT), टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट सहित कई अन्य पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार B.Sc (नर्सिंग), ग्रेजुएशन, कॉमर्स ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, डिप्लोमा इन मैटेरियल मैनेजमेंट, B.Sc रेडियोग्राफी/रेडियोथेरेपी, B.Sc ऑप्थेलमिक टेक्निक, फार्मेसी में डिप्लोमा आदि योग्यताओं के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं पास और 10+2 (साइंस) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष तक है। आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार लेवल-01 से लेवल-10 तक वेतनमान और अन्य भत्ते प्राप्त होंगे।
आवेदन शुल्क
UR/OBC: ₹1770
SC/ST/EWS: ₹1416
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर “Apply Online” सेक्शन में रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण जाँच लें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 15 फौलादी धुरंधर बैंगलोर में दम दिखाने को तैयार

