अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने राजधानी के सरकारी स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 5346 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया और वेबसाइट
इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें ताकि किसी तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।
कितने पद और किन विषयों में भर्ती होगी
इस भर्ती के तहत अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और प्राकृतिक विज्ञान समेत कई विषयों में शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ये नियुक्तियां दिल्ली के सभी सरकारी और नगर निगम स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के लिए की जाएंगी।
वेतनमान और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (Level-7) के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। यानी शिक्षकों को प्रति माह ₹1 लाख से अधिक का वेतन प्राप्त हो सकता है।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक (कम से कम 45% अंक) और बी.एड. (B.Ed.) या समकक्ष डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC) और महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन वन टियर परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में दो खंड होंगे —
सामान्य ज्ञान
विषय-विशिष्ट ज्ञान
यह परीक्षा उम्मीदवारों की सामान्य समझ और उनके विषय के ज्ञान का मूल्यांकन करेगी।
दिल्ली सरकार का कहना है कि यह भर्ती शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।
इसे भी पढ़ें : अमित शाह का RJD पर तीखा ह’मला : ‘लालू-राबड़ी राज में 32 हजार अपह’रण, 12 बड़े नरस’हार’

