Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘गुमनामी’ का ट्रेलर हुआ जारी, दो अक्टूबर को हिन्दी और बंगाली भाषा में होगी रिलीज
अन्य खबरें

‘गुमनामी’ का ट्रेलर हुआ जारी, दो अक्टूबर को हिन्दी और बंगाली भाषा में होगी रिलीज

September 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

निर्माताओं ने फिल्म ‘गुमनामी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। हिन्दी और बंगाली दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया गया है। यह फिल्म इसी साल दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म ‘वॉर’ भी रिलीज हो रही है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘गुमनामी’ का ट्रेलर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुमनामी’ दो अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म हिन्दी और बंगाली में रिलीज होगी। फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी गुमनामी बाबा की भूमिका में हैं।

एसवीएफ ने ट्वीट किया -‘क्या उनका देहांत एक विमान दुर्घटना में हुआ था या रूस में हुआ था? क्या उनका देहांत एक तपस्वी के रूप में हुआ था? मुखर्जी कमीशन की सुनवाई पर आधारित फिल्म ‘गुमनामी’ का आधिकारिक ट्रेलर देखें।

ट्रेलर की शुरुआत देशभक्ति गाने से शुरू होती है। मुखर्जी आयोग के दृश्य को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। फिल्म ‘गुमनामी’ राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता श्रीजीत मुखर्जी की पहली द्विभाषी फिल्म है। यह फिल्म सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित है। श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी गुमनामी बाबा के किरदार में होंगे। फिल्म यह जांच करती है कि क्या सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु वास्तव में 1945 में एक विमान दुर्घटना के कारण हुई थी या कुछ और। फिल्म मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है। यह फिल्म नेताजी के लापता होने के बारे में तीन सिद्धांतों के इर्द-गिर्द घूमती है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु को लेकर हमेशा विवाद रहा है। 1985 में फैजाबाद में गुमनामी बाबा के निधन के बाद कई लोगों ने माना कि नेताजी ही गुमनामी बाबा के रूप में भेष बदल कर रह रहे थे। बंगाल के एंटरटेनमेंट और मीडिया हाउस एसवीएफ इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म ‘गुमनामी’ का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का टोरंटो में 13 सितंबर को होगा प्रीमियर
Next Article एक्‍टर और कथक गुरु वीरू कृष्‍णनन का निधन, कलाकारों ने जताया दुख

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.