Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का टोरंटो में 13 सितंबर को होगा प्रीमियर
अन्य खबरें

प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का टोरंटो में 13 सितंबर को होगा प्रीमियर

September 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में दोबारा वापसी करने वाली हैं। उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ अगले माह होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आने वाले हैं। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(टीआईएफएफ) में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रीमियर 13 सितंबर को होगा। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में प्रियंका के साथ फरहान, जायरा और रोहित दिख रहे हैं। तरण ने ट्वीट किया-‘फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में 13 सितंबर को प्रदर्शित किया जाएगा। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है।’

प्रियंका ने ट्वीट किया कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सफर के लिए निकल चुकी हूं। 13 सितंबर को प्रीमियर के लिए मेरे बाकी के सदस्यों के यहां आने का इंतजार नहीं कर सकती। पहले मिले अच्छे रिव्यू और इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं! द स्काई इज पिंक।

फरहान अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में वह प्रियंका को अपनी पीठ पर उठाए हैं और दोनों हंस रहे हैं। फरहान ने लिखा, ‘द स्काई इज पिंक को सिर्फ कड़ी मेहनत से ही नहीं, बल्कि बहुत सारे प्यार के साथ भी बनाया गया है। टीआईएफएफ में इस फिल्म को इतना प्यार और तारीफ मिलते देख अच्छा लग रहा है। फिल्म का ट्रेलर जल्द आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म का डायरेक्शन शोनाली बोस ने किया। एसके ग्लोबल और पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर फिल्म को आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2016 में प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आई थीं। फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ दंगल गर्ल जायरा वसीम की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि कुछ दिनों पहले जायरा ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रम्प का ऐलान, अफगानिस्तान और तालिबान से फिलहाल नहीं होगी बात
Next Article ‘गुमनामी’ का ट्रेलर हुआ जारी, दो अक्टूबर को हिन्दी और बंगाली भाषा में होगी रिलीज

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.