Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JSSC ALERT : उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख का ऐलान… जानें
अन्य खबरें

JSSC ALERT : उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख का ऐलान… जानें

March 30, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के आठ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

इन 8 जिलों में होंगे परीक्षा केंद्र

आयोग के मुताबिक परीक्षा केंद्र इन जिलों में बनाए गए हैं:

  1. रांची
  2. रामगढ़
  3. खूंटी
  4. पूर्वी सिंहभूम
  5. बोकारो
  6. धनबाद
  7. देवघर
  8. दुमका

अप्रैल के पहले सप्ताह में मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी

आयोग ने बताया कि परीक्षा केंद्र से संबंधित शहर की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अप्रैल के पहले सप्ताह में लिंक के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी उस लिंक पर जाकर अपना परीक्षा शहर देख सकेंगे।

9 अप्रैल से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

आयोग के अनुसार, परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 9 अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आयोग ने साफ कहा है कि प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

माध्यमिक आचार्य परीक्षा-2025 के मॉडल उत्तर को लेकर भी सूचना

इधर, आयोग ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के मॉडल उत्तर को लेकर भी एक सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि 23 मार्च को अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक, औपबंधिक उत्तर कुंजी और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने से जुड़ा लिंक जारी किया गया था। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों को उसमें परेशानी हो रही थी।

पोर्टल पर दिक्कत दिखे तो ई-मेल और SMS जरूर चेक करें

आयोग ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पोर्टल पर सस्पीशियस एक्टिविटी या अनअथाराइज एक्सेस का मैसेज दिख रहा है, वे अपने मामले से जुड़ी जानकारी के लिए अपना ई-मेल और SMS नियमित रूप से चेक करें। साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि ई-मेल में जो निर्देश मिलेंगे, उनका पालन तय समय सीमा के अंदर जरूर करें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

अभ्यर्थी परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी हर जानकारी के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से वे चूक न जाएं।

इसे भी पढ़ें : असम फतह का बिगुल : सीएम हेमंत ने दिया जीत का फॉर्मूला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगढ़वा में नवाजे गए जांबाज
Next Article राशिफल @ 31 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026
Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.