Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 02:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राम मंदिर पर फिल्म ‘अपराजित अयोध्या’ बनाएंगी कंगना रनौत, अयोध्या मामले पर यह पहली फिल्म होगी
अन्य खबरें

राम मंदिर पर फिल्म ‘अपराजित अयोध्या’ बनाएंगी कंगना रनौत, अयोध्या मामले पर यह पहली फिल्म होगी

November 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। कंगना बतौर प्रोड्यूसर राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी। फिल्म का र्शीषक ‘अपराजित अयोध्या’ होगा। कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया-‘अपराजित अयोध्या’ का भव्य शुभारंभ होगा, कंगना बहुत जल्द निर्देशक और कलाकारों की घोषणा करेंगी। कार्य प्रगति पर है और यह कंगना की नई शुरुआत होगी।’

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया था। एक निर्माता के रूप में कंगना रनौत की यह पहली फिल्म होगी। राम मंदिर कोर्ट केस पर आधारित फिल्म ‘अपराजित अयोध्या’ कंगना रनौत की प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी। प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘रानी ऑफ झांसी’ है। अभिनेत्री कंगना ने कहा कि राम मंदिर सैकड़ों वर्षों से एक ज्वलंत विषय रहा है। 80 के दशक में पैदा हुए एक बच्चे के रूप में मैंने एक नकारात्मक रोशनी में अयोध्या नाम सुनकर बड़ी हुई हूं। क्योंकि जिस भूमि पर एक राजा पैदा हुआ था, जो बलिदानों का प्रतीक था, संपत्ति विवाद का विषय बन गया। इस मामले ने भारतीय राजनीति का चेहरा बदल दिया है और फैसले ने धर्मनिरपेक्ष भावना को मूर्त रूप देते हुए सदियों पुराने विवाद को समाप्त कर दिया है। मैंने फैसला लिया कि यह मेरे लिए पहला विषय होगा, जिस पर मैं फिल्म ‘अपराजित अयोध्या’ बनाऊंगी।
इस साल कंगना रनौत की दो फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘जजमेंटल है क्या’ रिलीज हुई थी। वहीं कंगना तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में नजर आएंगी। बायोपिक का नाम तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। फिल्म का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। कंगना एक और फिल्म ‘पंगा’ में भी नजर आएगी। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रूस ली की 80वीं जन्मशताब्दी पर 27 नवम्बर को रिलीज होगा रामू की फिल्म का टीजर
Next Article भूमि पेडनेकर का साड़ी वाला सेक्सी लुक सोशल मीडिया पर वायरल

Related Posts

अन्य खबरें

SBI से IBPS तक बैंक में नौकरी का मौका, हजारों पदों पर Vacancy

September 7, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
अन्य खबरें

पतली आईब्रो से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

August 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 8, 2026

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.