Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आलस छोड़ रोज करें एक्सरसाइज, कैसे डालें आदत… जानें यहां
अन्य खबरें

आलस छोड़ रोज करें एक्सरसाइज, कैसे डालें आदत… जानें यहां

July 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एक्सरसाइज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : इस हफ्ते हम अच्छी आदतों में से एक, एक्सरसाइज करने की आदत पर चर्चा करेंगे। यह आदत भले ही साधारण लगे, लेकिन यह आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकती है। इसके लिए न तो महंगे कोर्स की जरूरत है और न ही जिम की मेंबरशिप, बस थोड़ा समय और ईमानदारी की आवश्यकता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपका शरीर और मन दोनों तंदुरुस्त रह सकते हैं।

सुबह की गलत आदतें

सुबह उठते ही ज्यादातर लोग अपने फोन पर नोटिफिकेशन चेक करते हैं। इसके बाद दिनभर कुर्सी पर बैठे रहते हैं या काम में उलझे रहते हैं। जब अपने शरीर को समय देने की बात आती है, तो बहाने बनाते हैं कि आज थक गए हैं या कल से शुरू करेंगे। इसी वजह से कमर दर्द और थकान की समस्या शुरू हो जाती है।

auto

एक्सरसाइज के फायदे

रोजाना एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि मन भी तरोताजा होता है। एक्सरसाइज से शरीर में एंडोर्फिन नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है, जो खुशी और सुकून का एहसास देता है।

  • तनाव से राहत : ऑफिस का प्रेशर या घर की टेंशन, एक्सरसाइज मन को हल्का करती है।
  • मजबूत शरीर : मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • दिल की सेहत : ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
  • गहरी नींद : रात को अच्छी नींद आती है।
  • पॉजिटिव मूड : दिमाग में हैप्पी हॉर्मोन बढ़ते हैं।

कई सफल लोग अपनी सफलता का राज एक्सरसाइज को मानते हैं। उदाहरण के लिए :

  • नरेंद्र मोदी : प्रधानमंत्री हर सुबह योग और वॉक करते हैं।
  • डेनियल क्रेग : जेम्स बॉन्ड के अभिनेता कभी भी अपना वर्कआउट मिस नहीं करते।
  • प्रियंका चोपड़ा : वे वर्कआउट को अपना स्ट्रेस बस्टर मानती हैं।
  • बराक ओबामा : पूर्व राष्ट्रपति रोजाना एक्सरसाइज के लिए समय निकालते थे।
  • सचिन तेंदुलकर : मास्टर ब्लास्टर रिटायरमेंट के बाद भी रोजाना एक्सरसाइज करते हैं।

हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करें

एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्दी रहने के लिए हर हफ्ते कम-से-कम 150 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे डिप्रेशन का जोखिम 30% तक कम होता है।

एक्सरसाइज की आदत कैसे बनाएं

  • दिल से शुरुआत करें : एक्सरसाइज को अपने मन का दोस्त बनाएं।
  • 20 मिनट से शुरुआत : पहले दिन से घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं, बस 20 मिनट वॉक या योग करें।
  • म्यूजिक का सहारा लें : अपने पसंदीदा गाने सुनें।
  • दोस्त बनाएं : किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को साथ लें।
  • प्रोग्रेस नोट करें : अपनी एक्सरसाइज का अनुभव एक डायरी में लिखें।

गलतियों से बचें

  • सिर्फ वेट लॉस का लक्ष्य न रखें : यह ओवरऑल हेल्थ के लिए है।
  • बीच में न छोड़ें : मोटिवेशन बनाए रखें।
  • दूसरों से तुलना न करें : अपनी रफ्तार पर ध्यान दें।
  • गैप होने पर परेशान न हों : अगर एक दिन मिस हो जाए, तो अगले दिन फिर से शुरू करें।

आज से ही शुरू करें

एक्सरसाइज कोई दिखावे की चीज नहीं, यह खुद से किया गया एक वादा है। आज से ही शुरू करें, चाहे सिर्फ 10 मिनट की वॉक ही क्यों न हो। हर दिन 1% बदलाव लाएं और देखें कि आपकी जिंदगी कैसे बदलती है।

इसे भी पढ़ें : Ola-Uber-Rapido को खुली छूट, अब वसूल सकेंगे दोगुना किराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleOla-Uber-Rapido को खुली छूट, अब वसूल सकेंगे दोगुना किराया
Next Article मकड़ी के जाले से हैं परेशान, बनाएं यह नेचुरल स्प्रे और पाएं छुटकारा

Related Posts

अन्य खबरें

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.