Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का निधन
अन्य खबरें

मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का निधन

December 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का शुक्रवार को निधन हो गया है। इससे बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध और उदास है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने सुब्बू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुब्बू की फोटो शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा है। इनके अलावा बॉलीवुड के कई हस्तियों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सबसे पहले अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी वैनिटी वैन से कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें सुब्बू भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने सुब्बू की सराहना की और उसे उस्ताद कहा है।

वहीं कैटरीना कैफ भी एक पोस्ट लिखी है। साथ ही सुब्बू के साथ अपनी फोटो शेयर किया है। कैटरीना ने सुब्बू के आकस्मिक निधन को एक बड़ी क्षति बताया और उन्हें एक अविश्वसनीय प्रतिभा कहा है। उसने यह भी उल्लेख किया कि सुब्बू वह पहला मेकअप आर्टिस्ट थे जिसके साथ उसने काम किया है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा-‘एक बहुत बड़ा नुकसान, इतना अप्रत्याशित, विश्वास नहीं कर सकती….. इस तरह की एक अविश्वसनीय प्रतिभा, पहले मेकअप आर्टिस्ट, जिसके साथ मैंने काम किया, मुझे बहुत सी बातें सिखाई, इतने सारे शूट, दिन, सप्ताह, महीने। यह वास्तविक नहीं लगता है, एक शांत आत्मा, आप कभी उन्हें किसी और के बारे में बात करते नहीं सुनेंगे। वह आपके चेहरे को ट्रांसफॉर्म कर देते थे और सुंदरता बाहर ले आते थे जो कभी आपने देखी नहीं होगी। विश्वास नहीं हो रहा अब हम कभी चर्चा नहीं कर पाएंगे। सुब्बू आपकी आत्मा को शांति मिले। तुम बहुत याद आओगे।’

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। अनुष्का ने लिखा-‘वह दयालु, विनम्र, सौम्य और प्रतिभाशाली थे। एक उस्ताद, जैसा कि मैं हमेशा उन्हें बुलाती थी। सुब्बू हमेशा देश के सबसे पसंदीदा और सम्मानित मेकअप आर्टिस्टों में से एक बने रहेंगे। उन्होंने हर बार अपने कौशल से मुझे खूबसूरत दिखाया और उन सभी खूबसूरत कामों के लिए याद किया जाएगा, जिसके जरिए सभी के जीवन को छुआ है। आज एक बेटा, भाई और एक खूबसूरत आत्मा छोड़कर चली गई। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुब्बू।’

करीना कपूर खान फैन क्लब की ओर से इंस्टाग्राम पर लिखा गया-‘एक असामयिक क्षति .. आपकी आत्मा को शांति मिले! प्रिय सुब्बू आपको हमेशा याद किया जाएगा’

बॉलीवुड अभिनेता बिपाशा बसु, सोनम कपूर, काजल अग्रवाल, अदिति राव हैदर, अथिया शेट्टी और फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर सुब्बू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू का शुक्रवार को कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया। उन्होंने फिल्म उद्योग में कई बड़े नामों के साथ काम किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवियतनाम : रेस्टोरेंट में आग लगने से चार लोगों की मौत
Next Article झारखंड: सिसई के बूथ नम्बर 36 पर हिंसक झड़प, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, मतदान रद्द

Related Posts

अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
अन्य खबरें

पतली आईब्रो से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

August 25, 2026
अन्य खबरें

सरकारी नौकरी का अलर्ट: IBPS, SBI, NTPC, SAIL समेत 31,570 Vacancy

August 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.