Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 07:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘परम सुंदरी, पहले दिन की कमाई… जानें
अन्य खबरें

बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘परम सुंदरी, पहले दिन की कमाई… जानें

August 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
परम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदर’ का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। 29 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रही। इसके बावजूद फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है। भले ही यह डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई, मगर ओपनिंग के साथ ही इसने साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज़ के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली थी, इसलिए माना जा रहा था कि ओपनिंग पर यह आसानी से 10 करोड़ रुपये पार कर लेगी।

हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया और फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। बावजूद इसके, ‘सैय्यारा’ को छोड़कर इस साल आई बाकी रोमांटिक फिल्मों की तुलना में ‘परम सुंदरी’ ने बेहतर शुरुआत की है।

पिछली रिलीज़ का हाल देखें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ महज 35 लाख रुपये ही बटोर सकी, जबकि ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। मैडॉक फिल्म्स की ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7.20 करोड़ रुपये जुटाए थे। दूसरी ओर, रोमांटिक ड्रामा ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ ने 1.75 करोड़ रुपये और जुनैद खान की ‘लवयापा’ ने 1.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।

‘परम सुंदरी’ की सफलता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर दोनों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि हाल के समय में उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं डाला था। हालांकि, इस बार भी दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिल्म में सिद्धार्थ और जाह्नवी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कई दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। खासकर जाह्नवी के अभिनय को लेकर आलोचना देखने को मिली, जबकि समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की कहानी में नयापन नहीं है। फिल्म की कथा परम (सिद्धार्थ) और सुंदरी (जाह्नवी) के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसे भी पढ़ें : बिहार बना फिल्मी दुनिया का नया ठिकाना, 25 फिल्मों की शूटिंग को मिली मंजूरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार बना फिल्मी दुनिया का नया ठिकाना, 25 फिल्मों की शूटिंग को मिली मंजूरी
Next Article बिहार SIR : 1.98 लाख लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने का दिया आवेदन

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.