अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा का फाइनल नतीजा 1 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। यह भर्ती रेलवे की सबसे अहम सेफ्टी कैटेगरी में आती है, जिसमें लोको पायलट ट्रेनों की सुरक्षित और सुचारू संचालन की जिम्मेदारी निभाते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
इस भर्ती की प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थी। पहला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) 25 से 29 नवंबर 2024 को हुआ था। इसके बाद दूसरा चरण (CBT-2) 2 और 6 मई 2025 को आयोजित किया गया। वहीं, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) 15 जुलाई और 31 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ। सभी चरण पार करने वाले उम्मीदवारों की अब सूची जारी कर दी गई है।
कितने आवेदन आए और कितने सफल हुए?
इस बार आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए रिकॉर्ड 49 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अकेले आरआरबी रांची में ही 45,449 आवेदन दर्ज किए गए। पहले चरण CBT-1 में लगभग 25-30 लाख उम्मीदवार बैठे थे। CBT-2 में करीब 2-3 लाख और CBAT में 50-60 हजार उम्मीदवार शामिल हुए। सभी परीक्षाओं के बाद 18,735 उम्मीदवार फाइनल स्टेज तक पहुंच पाए हैं। इन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ट्रेनिंग और जॉइनिंग प्रक्रिया
जो उम्मीदवार अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे, उन्हें 120 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वे रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ पूरा किया है, ताकि केवल योग्य और काबिल उम्मीदवार ही इस अहम जिम्मेदारी को संभाल सकें।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू

