Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘जयेश भाई जोरदार’ के पोस्टर में गुजराती लुक में दिखे रणवीर
अन्य खबरें

‘जयेश भाई जोरदार’ के पोस्टर में गुजराती लुक में दिखे रणवीर

December 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अपने जबरदस्त अभिनय की बदौलत सभी के दिलों पर राज करने वाले रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मोंं को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ’83’ जहां लगातार चर्चा में है, वहीं अब उनकी एक और फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। फिल्म का टायटल है ‘जयेश भाई जोरदार’। फिल्म में एक गुजराती शख्स की कहानी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। तरण ने ट्वीट किया-‘फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ का फर्स्ट लुक पोस्टर, फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती की भूमिका में है।फिल्म के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर हैं। इस फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। रणवीर की यह फिल्म ’83 ‘ के बाद रिलीज होगी। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रस्तुत करेगा’

अभिनेता रणवीर कपूर ने भी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है। रणवीर ने लिखा-‘जयेश भाई है एकदम जोरदार!’

फर्स्ट लुक पोस्टर में रणवीर एकदम गुजराती लग रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहन रखी है, जिस पर सफेद प्रिंट हैं और जिसका पॉकेट व कॉलर काले रंग का है। पोस्टर में रणवीर को पहचान पाना मुश्किल है।रणवीर का हेयरस्टाइल भी काफी अलग है और हल्की सी मूछें भी नजर आ रही है। इस पोस्टर में रणवीर घड़ी और अंगूठी पहने नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके पीछे घूंंघट में कुछ औरतें भी नजर आ रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के लेखक-निर्देशक दिव्यांग ठक्कर हैं। ठक्कर इस फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘जयेश भाई जोरदार’ एक मनोरंजक फिल्म है, जो अगले साल रिलीज होगी। रणवीर की फिल्म ’83’ अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर कपिलदेव की भूमिका में है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ 13 दिसंबर को चाइना में होगी रिलीज
Next Article फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स: किस सितारे को मिला कौन सा अवार्ड

Related Posts

अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
अन्य खबरें

पतली आईब्रो से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

August 25, 2026
अन्य खबरें

सरकारी नौकरी का अलर्ट: IBPS, SBI, NTPC, SAIL समेत 31,570 Vacancy

August 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.