अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक्सीडेंट हो गया। हादसा उस समय हुआ जब विजय आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक एक बोलेरो गाड़ी मोड़ गई, जिससे विजय की लेक्सस कार उसकी चपेट में आ गई। टक्कर से कार को हल्का नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। विजय के साथ कार में दो और लोग मौजूद थे और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विजय देवरकोंडा ने घटना के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं। उन्होंने लिखा “कार को टक्कर लगी है लेकिन हम सब ठीक हैं। सिर में थोड़ा दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से सब सही हो जाएगा।”
इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, ताकि बीमा संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस ने भी इसे एक मामूली दुर्घटना बताया।
इस बीच, विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में एक निजी समारोह में सगाई कर ली है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही ‘राउडी जनार्दन’ और ‘वीडी14’ में नजर आएंगे। हाल ही में वह गौतम तिन्ननुरी की फिल्म ‘किंगडम’ में दिखाई दिए थे।



